by admin on | Dec 26, 2024 04:49 PM
सड़क की जर्जर हालत का ज़िम्मेदार कौन..? कोई नहीं ले रहा सुध -सड़क की हालत जर्जर उग आये घांस...!
2.92 करोड़ की सड़क साल भर में ही उखड़ गई, शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं...!
अधिकारी एवं ठेकेदार पर कई सवाल खड़े करती आम जनता?
"सुकमा संवाददाता"
सुकमा -: सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड से आए दिन हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में अजब-गजब कारनामों के लिए कोंटा विकासखंड के आसापास गांवों में सड़क चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, मुरलीगुड़ा से इतकल जाने वाली सड़क मार्ग में पीडब्ल्यूडी विभाग ने 2.92 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण करवाया था। लेकिन डेढ़ साल बीतने से पहले ही सड़क पर घांस उग आएं हैं। सड़क की जर्जर हालत देख कर ग्रामीणों में आक्रोश हैं। सड़क पूरी तरह उखाड़ गयी हैं पतली डामर की परत अपनी जमीनी पकड़ छोड़ दी हैं। उक्त सड़क पर अवागमन के नाम पर केवल ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और दो चक्का वाहनों का आना जाना होता हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर हालत अधिकारी एवं ठेकेदार पर सवाल खड़े करती हैं कि करोड़ों की लागत से बनी सड़क पर निगरानी क्यों नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया सड़क 5.7 किलोमीटर के नाम पर बनाया गया किंतु सड़क मात्र 3.2 किलोमीटर ही बनी हैं। अगर सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के नाम पर पैसा खर्च करती है और विकास अधूरा रह जाता हैं तो इसका जिम्मेदार कौन माना जाएगा। ग्रामीण आंचलों में बनी सड़क विकास की नींव मानी जाती है ग्रामीणों का विश्वास सरकार के विकास पर होता है जब गांव में पक्की काली सड़क बनती है। लेकिन अफसर सरकार-ग्रामीणों के बीच के विश्वास को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सड़क बनते ही साल भर से पहले जर्जर होने लगती हैं ग्रामीणों में खुशी की जगह आक्रोश नजर आने लगता हैं।
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही भाजपा सायं सरकार पर विकास का जिम्मेदारी और परिवर्तन का जिम्मा सौंपा हैं। सायं सरकार के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़कों का जाल बिछाकर सरकार विकास से जोड़ने की कार्ययोजना बना रही है। इसके लिए हर साल करोड़ों रूपए स्वीकृत किए जाते हैं। सरकार द्वारा ईमानदारी से किए जा रहे सार्थक प्रयासों पर विभाग के जिम्मेदार अफसर ही पानी फेरते नजर आ रहे हैं। नक्सलवाद के आड़ में क्वालिटी से समझौता किया जा जाता है। कोंटा मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर इतकल गांव जाने के लिए दशकों बाद एक पक्की सड़क बनी थी। लेकिन सड़क भी साल भर होने से पहले ही दम तोड़ दी। कर बार शिकायत किया गया तो कई बार जिम्मेदारों को पत्राचार के माध्यम से जिम्मेदारों को इतिलाह किया गया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उक्त सड़क को पोटाकेबिन कोंटा से चिंताकोंटा टेटराई रोड तक बनी 5.7 किमी लंबी सड़क के नाम से दर्शाया गया हैं जो कई सवाल खड़ी करती हैं। लेकिन विकास वाली सड़क देखने से ही निर्माण के दौरान बरती गई अनियमितता साफ नजर आ रहा है। तकनीकी मानकों को दरकिनार किए जाने से सड़क गारंटी पीरियड मेंं ही उखड़ने लगी है। उक्त सड़क पर ट्रैफिक का दबाव भी नहीं है। गांव को लोग दो पहिया वाहन, ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से कोंटा तक आना जाना करते हैं। इतकल गांव के युवक ने बताया कि गांव में जब सड़क बनी थी तो हम बेहद खुश थे कि गांव में अब पक्की सड़क बनी है लेकिन सड़क कुछ महीने में ही उखड़ने लगीं। जिसकी शिकायत हमने किया था उस वक्त कोंटा एसडीओ रेशम लाल सूर्यवंशी ने कहा कि जल्द सड़क सुधार दिया जाएगा जो टूटा हैं उसे रिपेयर कर देंगे। लेकिन कोई सड़क ठीक करने नहीं आय अब तो पूरी सड़क की उखड़ गई हैं कई जगह घांस भी उग गए हैं।
गांव के सलवम नारैया बताते है कि सड़क बनते तक ही शायद अधिकारी और ठेकेदार दिखते हैं सरकारी पैसा निकाल लेने के बाद सड़क से किसी को कोई वास्ता नहीं होता। सालों के इंतजार के बाद गांव में सड़क बना था लेकिन साल भर में जर्जर होने लगी गांव में केवल टाटा मैजिक या ट्रेक्टर का आना जाना हैं इसमें हो 3 करोड़ वाली सड़क टूट गई। और तो घांस भी उगने लगे हैं हमने कई बार शिकायत किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News