छत्तीसगढ़ Sarguja

शत चंडी यज्ञ समिति के सदस्यों के द्वारा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक यज्ञ कराने का लिया गया निर्णय...!

by admin on | Dec 26, 2024 05:03 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


शत चंडी यज्ञ समिति के सदस्यों के द्वारा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक यज्ञ कराने का लिया गया निर्णय...!

शत चंडी यज्ञ समिति के सदस्यों के द्वारा 16 जनवरी से 24 जनवरी तक यज्ञ कराने का लिया गया निर्णय...!

शिवधारी कालोनी के शिव मंदिर में समिति की आवश्यक बैठक हुई आयोजित..!

"आदित्य गुप्ता" 

सरगुजा - अंबिकापुर शहर में स्थित शिवधारी कॉलोनी में पिछले वर्ष शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें चित्रकूट से आए प्रकांड विद्वानों के द्वारा श्री दीपक कृष्ण शास्त्री जी के नेतृत्व में आयोजन संपन्न कराया गया था। जो बहुत ही सफल एवं भव्य था। पिछले वर्ष के शत चंडी महायज्ञ की सफलता को देखते हुए, अंबिकापुर के शत चंडी यज्ञ समिति के सदस्यों के द्वारा इस वर्ष भी दिनांक 16 जनवरी से 24 जनवरी तक यज्ञ कराने का निर्णय लिया गया है , इस हेतु दिनांक 21.12.2024, दिन - शनिवार को सायं 07:30 बजे से शिवधारी कालोनी के शिव मंदिर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें  चित्रकूट से पधारे शतचंडी यज्ञ के आचार्य, श्री दीपक कृष्ण शास्त्री जी, संरक्षक स्वामी तन्मयानन्द जी, श्री आलोक दुबे , श्री भवानी शंकर सिंह , श्री अजय श्रीवास्तव , श्री बलवंत चौबे , श्री छक्कन लाल गुप्ता , श्री राजेश सिंह , श्री प्रमोद कुमार सिंह , श्री रमेश पाठक , श्री आर. पी. निगम , श्री गौरी शंकर शुक्ला , श्री मामनचन्द अग्रवाल , सत्येंद्र मिश्रा , मनोज मिश्रा, मनोज शुक्ला, कृपाशंकर गुप्ता , अभय तिवारी , दयाशंकर गुप्ता , संतोष गुप्ता , धनंजय गुप्ता , धिरज गुप्ता , नीरज गुप्ता , नीरज  सिन्हा , रवीश गुप्ता , इत्यादि उपस्थित रहे।चर्चा के दौरान सभी ने पिछले वर्ष से और भव्य आयोजन करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत अभी से ही तन मन धन से जुट जाने का निर्णय लिया है और अन्य धर्म भावी लोगों से आग्रह किया है कि वह भी इस पवित्र कार्य में जुड़कर यज्ञ को सफल बनाएं । यज्ञ की विस्तृत कार्यक्रम की रूप रेखा पृथक से जारी किया जाएगा। महायज्ञ का का प्रारंभ 16 जनवरी को कलश यात्रा के साथ  होगा जो 24 जनवरी तक चलेगा और 25 जनवरी को भंडारा प्रसाद के साथ  चंडी महायज्ञ का समापन किया जाएगा । अत: आप सभी भक्तों से आयोजन समिति यह निवेदन करती है की इस यज्ञ को सफल बनाने हेतु आप अपना योगदान अवश्य देवे और अन्य लोगों को भी इसके प्रेरित करें । उक्त कार्यक्रम का विस्तृत विवरण जल्द ही प्रदान किया जायेगा।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment