by admin on | Dec 30, 2024 04:18 PM
जनता का सवाल: “क्या विकास के नाम पर हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का ध्यान जाएगा?”
आंखों देखी : सीएम के जाते ही नगरवासियों ने खोली विकास की पोल,पुरानी सड़क पर नई सड़क बनाकर किया बड़ा खेल
नई सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, नगरवासियों ने उठाए सवाल
जनता ने उठाए सवाल, कांग्रेस की नगर सरकार पर साधा निशाना...!
जशपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र में स्थित कुनकुरी नगर पंचायत एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में है। बजरंगनगर मुहल्ला के वार्ड क्रमांक 2 और 3 में हाल ही में बनी सीसी सड़क को लेकर नगरवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
गुणवत्ता पर सवाल, मवेशियों के पैरों ने खोल दी पोल
विसर्जन तालाब से रामपति सोनी के घर तक बनी 12.56 लाख रुपये की लागत वाली इस सड़क को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। बिना वाइब्रेटर और उचित मानकों के, केवल पाटा मारकर सड़क तैयार कर दी गई। सड़क पर मवेशियों के पैर धंसने की घटनाएं निर्माण में हुई लापरवाही की ओर इशारा कर रही हैं।
पार्षद ने भी जताई आपत्ति
इस मामले में वार्ड पार्षद राजेश ताम्रकार ने ठेकेदार मिथुन सोनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि काम की गुणवत्ता पर पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण मानकों की अनदेखी की गई।
सीएमओ ने दी सफाई
नगर पंचायत के सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सड़क निर्माण का ठेका 30.97% बिलो में दिया गया था। उन्होंने कहा कि अभी तक इस काम को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर उचित जांच और कार्रवाई की जाएगी।
जनता ने उठाए सवाल, कांग्रेस की नगर सरकार पर निशाना
कुनकुरी में सड़क निर्माण को लेकर नगरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोग आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शहर के विकास के लिए दिल खोलकर दी जा रही बड़ी धनराशि का सही उपयोग नहीं हो रहा है। ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से काम का स्तर गिरता जा रहा है।
सुशासन पर लगा दाग
मुख्यमंत्री के सुशासन की बातों के बावजूद, नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की परतें खुलने से शासन की छवि धूमिल हो रही है। नगरवासियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अंत में जनता का सवाल: “क्या विकास के नाम पर हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का ध्यान जाएगा?”
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News