by admin on | Jan 1, 2025 04:00 PM
जिम्मेदार प्रशासन कहां?...दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा...
भगवान भरोसे रायगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था: जलती लाइटें, बुझता सिस्टम ।
नो पार्किंग में पार्किंग और चालान का खेल...
रायगढ़: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल या तो खराब हैं, या फिर उनका संचालन ठीक से नहीं हो रहा। इन सिग्नलों के जरिए यातायात व्यवस्था सुधारने की बजाय दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर सिग्नल तो लगे हैं, लेकिन अधिकांश समय खराब रहते हैं। वहीं, कई व्यस्त चौराहों पर सिग्नल तक नहीं हैं, जिससे यातायात नियमों का पालन करने की उम्मीद बेमानी लगती है। बिजली गुल होने पर लाइटें बंद हो जाती हैं, और सिग्नल चालू रहने पर भी ट्रैफिक जवान अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं।
दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा....
रेड लाइट पर गाड़ियां रुकने का अनुपात मात्र 50% है, जबकि बाकी वाहन साइड से रास्ता निकाल लेते हैं। इसके बावजूद यातायात विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती। चौराहों पर बने पुलिस बूथ भी खाली पड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।
नो पार्किंग में पार्किंग और चालान का खेल...
शहर में नो पार्किंग क्षेत्रों में खुलेआम वाहन खड़े किए जा रहे हैं, लेकिन चालान काटने की कोई सख्ती नहीं है। ई-चालान की सुविधा होने के बावजूद इसका सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। यातायात विभाग की यह अनदेखी नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।
प्रशासन की जिम्मेदारी कहां?...
शहरवासियों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। खराब सिग्नलों की मरम्मत, ट्रैफिक जवानों की उपस्थिति, और नियमों के सख्त पालन से ही रायगढ़ की यातायात व्यवस्था पटरी पर आ सकती है। बहरहाल जलती ट्रैफिक लाइटें और भगवान भरोसे चलती व्यवस्था रायगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था की असल तस्वीर पेश कर रही है। अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो यह लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News