by admin on | Jan 2, 2025 09:15 AM
कलेक्टर साहब की सराहनीय कार्यवाही...
धान सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली पटवारी को पड़ी भारी, किए गए निलंबित...
पटवारी द्वारा आय, जाति, निवास और फौती नामांतरण के नाम पर भी की जा रही थी वसूली..!
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही-: पत्रकार के खबर का एक और बड़ा असर हुआ है। जिले के ग्राम ठेंगाडांड़, हल्का खोडरी तहसील पेंड्रारोड में पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू द्वारा किसानों से धान का सत्यापन करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया था। इस पर पत्रकार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, पटवारी के खिलाफ मामले की जांच में रिश्वत लेने के आरोप सत्य पाए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। इसके मद्देनजर पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उन्हें मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
गौरतलब है कि ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया था कि पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू द्वारा आय, जाति, निवास और फौती नामांतरण के नाम पर भी वसूली की जा रही थी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्थानीय निवासी किसान कुंवरसिंह राठौर पटवारी को 5000 रुपए देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे पटवारी बड़ी जल्दी से अपनी जेब में रख लेता है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News