by admin on | Jan 8, 2025 01:19 PM
छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष एवं निर्भीक रुप से कार्य कर रहे पत्रकारों के लिए पत्रकारिता करना अब आसान नहीं...!
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति एवं समाजिक संगठनों ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में निकाला केंडल मार्च ।
बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वालों को गिरफ्तारी के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।
बिलासपुर :- बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति एवं प्रेस क्लब बिलासपुर, समाजिक संगठनों के संयुक्त रूप से केंडल मार्च निकाला और विरोध प्रकट किया केंडल मार्च देवकीनंदन चौक से लेकर सिम्स चौक तक निकाला गया उसके पश्चात सभी ने एक स्वर में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की और कड़ी कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के लिए पत्रकारिता करना अब आसान नहीं रहा प्रदेश के किसी न किसी जिले ब्लॉक में पत्रकार प्रताड़ना का शिकार हो रहा है ये कहना अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की ठेकेदार के द्वारा एवं उसके साथ शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनकी सम्पति को कुर्क करने एवं फांसी की मांग की इसके अलावा पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रूपये की आर्थिक मदद देने की मांग की है।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश परिहार, प्रदेश समिति के उतपलसेन गुप्ता, डी पी गोस्वामी, अमित संतवानी, ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर जोर देते हुए राज्यपाल से अनुरोध किया पत्रकार सुरक्षा कानून का जो ड्राफ्ट उनके पास विगत दो वर्षो से रखा हुआ है या तो उसे विधासभा वापस भेजे या उसे पास करते हुए कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़े जिससे छत्तीसगढ़ के पत्रकार स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता कर सकें और उन्हें सुरक्षा मिल सकें। इसके अलावा प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष इरशाद खान, समाजिक कार्यकर्त्ता प्रिया शुक्ला, नंद कश्यप, प्रथमेश मिश्रा ने पत्रकार को न्याय मिले और अपराधी सलाखो के पीछे भेजा जाये और उन पर कड़ी कार्यावही की मांग की। पत्रकार की हत्या के विरोध में अधिक संख्या में जिले के पत्रकार,समाजिक कार्यकर्त्ता देवकीनंदन चौक में मौजूद रहें।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News