by admin on | Jan 8, 2025 01:23 PM
रायगढ़-: बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या के बाद रायगढ़ जिले के पत्रकारों ने इस अमानवीय घटना के विरोध में पैदल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया है। रायगढ़ प्रेस क्लब के नेतृत्व में पत्रकारों ने गांधी चौक से शुरू होकर कारगिल चौक, गुरुद्वारा रोड, और सुभाष चौक होते हुए गांधी चौक तक पैदल मार्च किया। इस विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों ने हाथों में मोबाइल जलाकर दिवंगत साथी के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। गांधी चौक पर मार्च समाप्त होने के बाद, पत्रकारों ने दिवंगत साथी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके साथ ही, कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पत्रकारों ने मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए, ताकि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस घटना ने पत्रकारिता जगत में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है, और रायगढ़ सहित पूरे राज्य में न्याय की मांग जोर पकड़ रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News