by admin on | Jan 16, 2025 04:48 PM
सरगुजा- पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.)के दिशा निर्देशन में पुलिस मितान टीम ने पूर्व माध्यमिक शाला, कांतिप्रकाशपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना और उनके जीवन में आत्मरक्षा के मूलभूत उपायों को सशक्त बनाना था, कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यातायात सुरक्षा से संबंधित आवश्यक नियमों की जानकारी दी गई, जिसमें सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने, यातायात संकेतों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने के उपाय शामिल थे। इसके अतिरिक्त, बच्चों को आत्मरक्षा के सरल और प्रभावी उपायों के बारे में भी बताया गया, जो विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में उनके लिए उपयोगी हो सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण सत्र गुड टच और बैड टच विषय पर केंद्रित था। पुलिस मितान टीम ने बच्चों को शरीर की सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं और अनुचित स्पर्श को पहचानने के तरीके समझाए। इस सत्र ने बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम में पुलिस मितान श्रुति तिवारी ने प्रमुख भूमिका निभाई। साथ ही साइबर वॉलंटियर अनमोल बारी, अतुल गुप्ता सहित महिला पुलिस बल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्रों को विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों के जीवन को सुरक्षित बनाते हैं बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं, कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News