by admin on | Jan 21, 2025 01:56 PM
ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार, बोले- रोड नहीं तो, वोट नहीं, वादा किए हो तो उसको निभाओ..!
सड़क न बनने से ग्रामीणों में आक्रोश...पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान ठंड के मौसम में भी हुआ गर्म!
"आदित्य गुप्ता"
धमतरी -: आगामी कुछ दिनों में पंचायत चुनाव होने वाला है ऐसे में सभी चुनावी माहौल में अस्त व्यस्त है, लेकिन धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक की बात करे तो यह का किस्सा ही कुछ अलग चल रहा है, जी हां हम हम बात कर रहे है धमतरी जिले से 80 किलो मीटर दूर नगरी ब्लॉक के ग्राम रावनसिंघी की, इस गांव के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कोई विकास नहीं है और सड़क तक नहीं बन पा रही है, तो ऐसे में ग्रामीण अपने मताधिकार का उपयोग क्यों करें, रावनसिंघी के ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। मार्ग में बैनर भी लगा दिया है, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि “रोड नहीं तो वोट नहीं, वादा किए तो उसको निभाओ”, ग्रामीणों की मांग है कि यह जो जर्जर सड़क है उसे बनवाया जाए। सड़क न बनने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं, इस रोड की हालत बेहद जर्जर है, जो राहगीरों की परेशानी का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। हर गांव में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान ठंड के मौसम में भी गर्म है, ऐसे में इस गांव में चुनाव का बहिष्कार होने से चुनाव को लेकर कोई सरगर्मी नहीं रहेगी। बहरहाल आगे यह देखना होगा ग्रामीण अपना यह निर्णय कब तक नहीं बदलते और ग्रामीणों की मांगों को आगे पूरा किया जाएगा या नहीं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News