by admin on | Mar 4, 2025 11:33 AM
घरघोड़ा : प्रशासन और सांसद की मिलीभगत से जंगलों की बलि, घरघोड़ा में बारूद का जख़ीरा बनाने की तैयारी?…
ग्रामीणों के विरोध को कुचलकर एसडीएम ने किया डायवर्सन, सांसद राधेश्याम राठिया की चुप्पी पर सवाल...
क्या भाजपा सांसद और प्रशासन जवाब देंगे? :
ग्रामीण चिल्लाते रहे, प्रशासन उद्योगपतियों के लिए बिछ गया :
भूमाफियाओं और कंपनी की साजिश से दो बार बेची गई जमीन
रायगढ़ -: जिले के घरघोड़ा तहसील में खतरनाक रसायनों से विस्फोटक बनाने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्लोसिव्स कंपनी के लिए प्रशासन ने अपना पूरा तंत्र झोंक दिया है। कंपनी की इतनी जल्दी नहीं थी, जितनी तेजी SDM ने दिखाई। घना जंगल काटने, पर्यावरण को नष्ट करने और ग्रामीणों के विरोध को दबाने में प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह से उद्योगपतियों के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है।
ग्रामीण चिल्लाते रहे, प्रशासन उद्योगपतियों के लिए बिछ गया :
घरघोड़ा के डोकरबुड़ा गांव में खदानों के लिए विस्फोटक बनाने वाली कंपनी को 10 एकड़ से अधिक जंगल क्षेत्र की जमीन दे दी गई है। ग्रामीण विरोध करते रहे, लेकिन SDM रमेश मोर ने चुपचाप भूमि का डायवर्सन कर दिया। पटवारी की रिपोर्ट में जंगल की बात छिपाई गई, ताकि कंपनी को फायदा पहुंचाया जा सके। क्या रायगढ़ अब उद्योगपतियों के इशारे पर चलेगा? क्या प्रशासन जनता के बजाय सिर्फ पैसों की भाषा समझता है?
क्या भूमाफियाओं और कंपनी की साजिश से दो बार बेची गई जमीन :
धनबाद की ब्लैक डायमंड एक्सप्लोसिव्स ने घरघोड़ा के डोकरबुड़ा में 10 एकड़ जंगल खरीद लिया। इस सौदे में जमीन दलालों और उद्योगपतियों की मिलीभगत थी। एक ही जमीन को दो बार पलटी कर बेचा गया, जिससे सरकार को भी भारी नुकसान हुआ। कंपनी के मालिक आलोक खेतान के लिए प्रतीक वर्मा नाम के व्यक्ति ने जमीन खरीदी। खसरा नंबर 206, 207/1 और 207/2 की रजिस्ट्री और नामांतरण भी गुपचुप तरीके से करवा लिए गए। इतना ही नहीं, रजिस्ट्री में जंगल की स्थिति और पेड़ों की संख्या छिपाई गई, ताकि प्रशासन को भ्रम में रखा जा सके।
भाजपा सांसद राधेश्याम राठिया की चुप्पी संदेहास्पद :
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सांसद राधेश्याम राठिया इस पूरे मामले पर चुप क्यों हैं?
क्या रायगढ़ बारूद का केंद्र बन रहा है? :
रायगढ़ पहले से ही तीन विस्फोटक फैक्ट्रियों का गढ़ है, जो कई नियमों को तोड़कर काम कर रही हैं। अब ब्लैक डायमंड एक्सप्लोसिव्स बिना अनुमति लिए बारूद फैक्ट्री लगाने जा रही है।
ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की तैयारी :
अब ग्रामीण खुलकर विरोध में उतर आए हैं।
"हमने सांसद को चुना था, लेकिन वे उद्योगपतियों के पक्ष में खड़े हैं!" – एक ग्रामीण "SDM ने हमारी आपत्तियों को नजरअंदाज किया, क्या प्रशासन उद्योगपतियों का गुलाम बन गया है? - स्थानीय निवासी
क्या भाजपा सांसद और प्रशासन जवाब देंगे? :
रायगढ़ में उद्योगपतियों की समानांतर सरकार चल रही है। क्या सांसद राधेश्याम राठिया और SDM रमेश मोर इस घोटाले पर सफाई देंगे? या फिर प्रशासन केवल धनकुबेरों की सेवा में ही लगा रहेगा?
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News