by admin on | Jan 23, 2024 11:47 AM
रायपुर-22 जनवरी,2024(ए)। मुख्यमंत्री के साथ ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत, डॉ रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शिवरीनारायण पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय का पहला जांजगीर-चांपा जिला आगमन है। मुख्यमंत्री श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत, डॉ रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री ने भगवान नर नारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली क्षण में राममय है माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण। त्रेता युग में इसी भूमि में श्रीराम को जूठे बेर माता शबरी ने खिलाये थे। आज शिवरीनारायण की धरती वैसी ही पुलकित है। आज श्रीराम पुनः अयोध्या धाम में पधारे हैं। आज इस शुभ क्षण को देखने शिवरीनारायण के हजारों लोगों की उपस्थिति दूर तक दिख रही है।
शुभ शंखनाद और राम रतन धन पायो के स्वर लहरियों के साथ श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण पल के साक्षी बन रहे हजारों लोग। जय जय श्रीराम का हो रहा लगातार उद्घोष। पायो जी मैंने राम रतन धन पायो की इस धुन में छत्तीसगढ़ का तंबूरा भी शामिल है। भगवान श्रीराम के दर्शन मात्र से सभी लोग धन्य हो गये हैं। भगवान श्रीराम के इस अद्भुत रूप को देखकर सभी मुग्ध हैं। खुशी का पारावार नहीं है। आज भारत के लोगों के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है। शिवरीनारायण के इस पवित्र धाम से यह सुंदर दृश्य निहारना लोगों को चमत्कृत कर रहा है।
माता शबरी धैर्य और भक्ति का प्रतीक हैं। उनके इस पवित्र शिवरीनारायण धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अयोध्या धाम में होने वाले श्री रामलला प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर पहुँचे हैं। जिस तरह माता शबरी बरसों तक तपस्या कर श्रीराम का रास्ता निहारती रहीं। उसी तरह श्रीराम के ननिहाल के लोग छत्तीसगढ़ के निवासी भी श्रीराम का रास्ता बरसों से ताक रहे हैं। श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा होने के बाद अब प्रदेश के करोड़ों लोगों को गहरे आनंद का अनुभव होगा। माता शबरी प्रतीक हैं छत्तीसगढ़ के लोगों के अपने भांजे श्रीराम के प्रति गहरे स्नेह की। अपनी भक्ति में उन्होंने जूठे बेर श्रीराम को खिलाए। आज सभी छत्तीसगढ़वासी राम भक्ति का स्वाद चख रहे हैं और इस शुभ अवसर पर बहुत पुलकित हैं।
संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा
के अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में की पूजा-अर्चना
धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर में राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में आयोजित रामोत्सव समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री अग्रवाल दूधाधारी मठ स्थित राम दरबार, सदर बाजार स्थित मंदिर एवं आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को रामोत्सव की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी अपने घरों में दिया जलाएं और दीपावली जैसा उत्सव मनाएं।
5 हजार किलो बेर से बनाई प्रभु श्रीराम की अद्भुत रंगोली,विश्व रिकार्ड में दर्ज
श्री राम के प्रति समर्पण और आस्था का जज्बा देखने के मिला । किसी ने पूजा अर्चना कर दिन की शुरआत की तो किसी ने रंगोली बनाकर आस्था व्यक्त की। एक खास कलाकर ने भी प्रभु श्री राम के प्रिय भोग बेर से ही रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड बना लिया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी दौरे पर हैं। इस दौरान श्री रामलला के नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को चिर स्थाई बनाने के लिए कलाकारों ने 5 हजार स्मयर फीट जमीन पर 5 हजार किलो बेर से श्रीराम की अनोखी रंगोली बनाई है।
छत्तीसगढ़ श्रीराम जी का ननिहाल माना जाता है। आज अयोध्या में श्री राम जी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुंगेली जिले के लोरमी में भी खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। कई स्थानों पर कलश यात्रा सहित शोभायात्रा निकाली जा रही है, वही श्रीराम के कई मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा आमंत्रित कलाकारों की टीम ने लोरमी हाईस्कूल मैदान में 5 हजार किलो से बेर की श्रीराम की रंगोली बनाई है। जो एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।साव के दौरे के दौरान श्रीराम के नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान राम मंडलियों को जिला प्रशासन की पहल से अरुण साव के हाथों वाद्य यंत्र भी प्रदान किया जाएगा
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News