by admin on | Jan 23, 2024 11:49 AM
रायपुर-22 जनवरी 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में धान से भगवान राम की रंगोली बनाई गई है। रंगोली में भगवान श्री राम का सौम्य चेहरा दिखाई दे रहा है। इस रंगोली को 51 कलाकरों ने लगभग 7500 किलो धान व चावल से तैयार किया है। छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के तत्वाधान में यह रंगोली बनाई गई है। संयोजक वीरेंद्र दुबे ने बताया कि रंगोली की लंबाई और चौड़ाई लगभग 19600 स्केवयर फीट है। अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार प्रमोद साहू की टीम ने तीन दिन में अपने साथियों के साथ यह रंगोली तैयार की है। धान का विभिन्न रंगों में रंगकर किया गया है। वीरेंद्र दुबे ने दावा किया है कि यह धान से बनी विश्व की सबसे बड़ी रंगोली है। रंगोली को विश्व रिकार्ड में शामिल करने के लिए आवेदन भेजा गया है। बिंदुओं की जांच के बाद ये रंगोली विश्व के सबसे बड़ी धान की रंगोली के विश्व रिकार्ड में शामिल हो जाएगी। 501 बच्चे प्रभु राम के वेशभूषा में, यह भी बना विश्व रिकार्ड इसके साथ ही छग राष्ट्रवादी संघ की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में 501 बच्चे प्रभु राम की वेशभूषा में शामिल हुए। बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा साइंस कालेज मैदान से वीआइपी रोड स्थित राम मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा राजधानी के जिस भी सड़क से गुजरी वह जय श्री राम… के जयघोष से गूंज उठा। पूरा सड़क भगवामय नजर आ रहा था। भगवान राम के साथ कई बच्चे माता सीता, भइया लक्ष्मण और भक्त हनुमान की वेशभूषा में गदा लिए पहुंचे थे। वीरेंद्र दुबे ने बताया कि शोभायात्रा को भी विश्व रिकार्ड में शामिल करने के लिए आवेदन भेजा जाएगा। इसके साथ एक और रिकार्ड गमछे का बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा गमछा लगभग 2000 मीटर का तैयार किया गया है। गमछे में जय श्री राम लिखा हुआ है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News