by admin on | Jan 24, 2024 05:44 AM
परोगिया जंगल में हुआ हादसा
उदयपुर- 23 जनवरी 2024 । वन परिक्षेत्र उदयपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम परोगिया के घनघोर जंगल बेंवरा बहार में सोमवार को भैंस चराने गये 58 वर्षीय वृद्ध को जंगली सुअर ने मारकर खत्म कर दिया है।
वन परिक्षेत्र उदयपुर में भालूओ और हाथियों के हमले से मौत की खबर तो निरंतर अंतराल में आते रहते है ताजा मामला ग्राम परोगिया का है जहां के 58 वर्षीय वृद्ध सदर साय आ. स्व राजाराम जो कि भैंस चराने खेत बेंवरा बहार के पास दोपहर 2.30 बजे करीब गया था गांव का मंगल मझवार जो कि उसी जंगल में भैंस एवं बकरी चराने गया हुआ था उसने सदर साय के घर शाम को आकर उसके बेटे को बताया कि तुम्हारे पापा को जंगली सुअर मार दिया है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजन सूचनाकर्ता मंगलसाय अन्य ग्रामीणों के साथ सायं 5.30 बजे बेंवरा बहार जंगल पहुंचे और शव को उठाकर घर लेकर आए । घटना की सूचना उदयपुर वन विभाग की टीम व पुलिस को दी गई मंगलवार को प्रधान आरक्षक विमल सिंह, आरक्षक कुंजलाल सोरी तथा वन अमला की टीम परिक्षेत्र सहायक बासेन अजीत सिंह, परमेश्वर सिंह, भरत सिंह, नंदू सुबह 8 बजे मृतक के घर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया, शव का पंचनामा कराकर सीएचसी उदयपुर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर घटना स्थल जंगल का मुआयना करने पुलिए एवं वन विभाग की टीम गई । मुख्य मार्ग से लगभग डेढ़ किलोमीटर घनघोर जंगल में पैदल चलकर सभी घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल की स्थिति को देखकर सभी हैरान हो गये । जंगली सुअर के हमले से बचने के लिए सदर साय ने मौत से पहले काफी संघर्ष किया होगा। जिसकी कहानी वहां लगभग पांच मीटर के दायरे में जमीन में पेड पौधो बिखरे हुये खून के छींटे बयां कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि जंगली सुअर के हमले से जंगल में भागने का अवसर नहीं मिलने और शरीर से अधिक खून बह जाने की वजह से सदर साय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जंगली सुअर ने सदर साय के कमर के नीचे वाले हिस्से में व पैर में कई जगह हमला किया था उसके दांतों के निशान शरीर पर पड़े हुये थे। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस व वन विभाग की टीम वापस उदयपुर आकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
वन अमला की टीम द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी गजेन्द्र दोहरे, परिक्षेत्र सहायक अजीत सिंह द्वारा 25 हजार रूपये की तात्कालिक सहायता राशि सोमवार की रात को ही प्रदान कर दी गई तथा शासन के निर्देशानुसार मुआवजा प्रकरण तैयार कर आगे की कार्यवाही करने की बात कही गई है।
वफादार कुत्ते ने नही छोड़ा मालिक का साथ सदर साय का पालतु कुत्ता अपने मालिक के शव के पास बैठा रहा जब मंगल साय व परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंचे तब वह लोगों के साथ जंगल से वापस घर आया । सूचनाकर्ता मंगल साय ने बताया कि कुत्ते के भौकने की आवाज सुनकर वह उक्त घटनास्थल पर पहुंचा था तब भी वह कुत्ता अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ा था।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News