by admin on | Jan 24, 2024 05:55 AM
कोर्ट से चारों ज्वाइंट डायरेक्टरों का निलंबन समाप्त हो गया
रायपुर- 23 जनवरी 2024 (ए)। हाई कोर्ट से निलंबन समाप्त होने पर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चार ज्वाइंट डायरेक्टरों में से तीन का निलंबन बहाल करते हुए उन्हें डीपीआई अटैच कर दिया है। इनमें के. कुमार, जीएस मरकाम और एसके प्रसाद शामिल हैं। पोस्टिंग घोटाले के दौरान कुमार रायपुर, मरकाम दुर्ग और प्रसाद बिलासपुर संभाग के जेडी थे। बताते हैं, स्कूल शिक्षा मंत्री चौथे जेडी हेमंत उपध्याय को भी जेडी से हटाकर डीपीआई अटैच करने के लिए नोटशीट चलाई थी।शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के चार ज्वाइंट डायरेक्टरों समेत 9 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। सभी के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश हुआ था। मगर सरकार बदलने के दौरान जब महाधिवक्ता सतीशचंद वर्मा से इस्तीफा दे दिया था, तब हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष ठीक से रखा नहीं गया। इस वजह से कोर्ट से चारों ज्वाइंट डायरेक्टरों का निलंबन समाप्त हो गया। स्कूल शिक्षा विभाग की जांच में 2713 शिक्षकों के ट्रांसफर में खेला हुआ था। सहायक शिक्षकों का पहले प्रमोशन किया गया और जानबूझकर आसपास के स्कूल खाली होते हुए भी उन्हें दूर भेजा गया।अधिकारियों ने जिला मुख्यालयों के पास के स्कूलों के खाली पदों को छुपा लिया। ताकि बाद में पैसा लेकर शिक्षकों की पोस्टिंग की जा सकें। और जब पोस्टिंग आदेश निकल गया तो जेडी आफिस से शिक्षकों को फोन जाने लगा इतना लगेगा आपको शहर के पास का यह स्कूल मिल जाएगा। बताते हैं, इसमें एक पोस्टिंग में डेढ़ लाख से लेकर ढाई लाख रुपए तक वसूला गया। संभाग आयुक्तों ने जांच में बिंदुवार बताया था कि जेडी आफिस ने ट्रांसफर में कैसे बड़े पैमाने पर लेनदेन किया। मगर बाकी तीन का हो गया,हेमंत का अटक गया है। जबकि, जांच रिपोर्ट में पाया गया कि हेमंत उपध्याय के सरगुजा के साथ बस्तर में ही पोस्टिंग के बाद ट्रांसफर में व्यापक गड़बड़ियां पाई गई।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News