by admin on | Jan 24, 2024 06:08 AM
मुंबई- 23 जनवरी 2024 (ए)। मुंबई के उपनगरीय इलाके मीरा रोड में प्रशासन की ओर से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इलाके में बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई की गई। इस इलाके में अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले और बाद में हिंसा देखी गई थी। मौके से सामने आए दृश्यों में दो समूहों के लोगों को एक दूसरों पर पत्थर फेंकते देखा गया।
हिंसा उस वक्त भड़की जब मीरा रोड के नया नगर इलाके से श्री राम शोभा यात्रा गुजर रही थी. इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात तक एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने पोस्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने लिखा, मीरा-भायंदर के नया नगर इलाके में हुई घटना की पूरी जानकारी ली है। मैं मीरा-भायंदर पुलिस कमिश्नर के साथ लगातार संपर्क में था। पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News