by admin on | Jan 25, 2024 05:46 AM
पीएम मोदी की कैबिनेट सहयोगियों से अपील
नई दिल्ली-24 जनवरी 2024 (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों से फिलहाल अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने से परहेज करने की सलाह दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता को असुविधा न हो इसकी वजह से केंद्रीय मंत्री मार्च में अयोध्या का कार्यक्रम बनाएं।
सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तृत सुरक्षा विवरण के साथ शहर में वीवीआईपी और वीआईपी दौरों के कारण भक्तों की भारी भीड़ और जनता को होने वाली असुविधा पर चिंता व्यक्त की।
पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?
बकौल एजेंसी, प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को सुझाव दिया कि उन्हें मार्च में अपनी अयोध्या यात्रा की योजना बनानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्रीय मंत्री मार्च में अयोध्या जाने की योजना बनाएं या फिर कार्यक्रम को स्थगित कर दें।
रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद मंगलवार को भक्तों के लिए राम मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए। इसी के साथ ही भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। बता दें कि प्राण प्रतçष्ठा के बाद मंगलवार को पांच लाख से अधिक भक्तों ने रामलला के दर्शन किए और बुधवार को भी भारी भीड़ देखने को मिली।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एएनआई के साथ बातचीत में रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी ने बुधवार को कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भक्तों को असुविधा न हो। मंदिर के अंदर और बाहर लगभग हजार जवानों को तैनात किया गया है। तैनाती अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News