by admin on | Jan 26, 2024 08:03 AM
अम्बिकापुर- 25 जनवरी 2024 । सरगुजा के समस्त गांवों में छेरता पर्व का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। गावों में स्थानीय लोग एक साथ मिलकर त्यौहार मनाये। इस पर्व में छोटे बच्चों की विशेष भूमिका रही। छेरता पर्व के दिन सुबह से ही बच्चे, युवक और युवतियां हाथ में टोकरी,बोरी लेकर घर-घर छेरछेरा मांगते रहे। वहीं कई जगह युवकों की टोलियां डंडा नृ्त्य कर घर-घर पहुंचे। क्योंकि इस समय धान की मिंसाई होने के कारण हर घर में धान का भंडार होता है इसलिए छेरछेरा मांगने वाले लोगों को हर घर से नया धान और नकदी राशि मिली।
क्या होता है छेरता पर्व ?
जब गांवों में बच्चे नया चावल मांगने निकलते हैं, तो पारंपरिक अंदाज में वो एक गीत गाते हैं। छेर छेरता माई मोरगी मार दे, कोठे के धान ला हेर दे। हाथ में डंडे लिये ये बच्चे हर किसी के घर के सामने इन लाइनों को दोहराते हैं. जिसके बाद बच्चों को उस घर से नया चावल मिलता है. इसी तरह बड़े लोग रात के समय में छेरता का चावल मांगने निकलते हैं. इस दौरान महिला सुगा गीत गाती हैं और पुरुष शैला गीत के साथ नृत्य करते हैं. ये भी हर घर से चावल मांगते हैं। सभी किसान अपनी नई फसल का चावल दान करते हैं। धान कटाई और मिसाई के बाद धान को बेचकर सभी किसान खेती पूरी कर के खाली हो जाते हैं। इसी के उपलक्ष्य में ये त्यौहार मनाया जाता है।
फसल अच्छी होने पर
देवी देवताओं को दिया
जाता है धन्यवाद
छेरता पर्व का आयोजन छाीसगढ़ में साल के विशेष समय पर होता है। स्थानीय किसान अपनी फसलों की पूजा और धन्यवाद के रूप में इसे मनाये। पर्व की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जिसमें लोग अपने क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए देवताओं की कृपा की प्रार्थना की।
गांवों में उत्सव जैसा रहा माहौल
सरगुजा जिले में छेरता पर्व के दौरान पूरा गांव का माहौल नया हो गया। गांवों में आपसी समरसता से कई तरह के प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कला कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रामीण एक दूसरे से मिलते हुए नजर आए। इस दौरान लोग आपसी भाईचारा और प्रेम को बढ़ाते रहे। यह पर्व सांस्कृतिक विविधता का भंडार है। जिसमें लोक नृत्य, संगीत और कला कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन दिखाने का मोका मिला
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News