by admin on | Jan 26, 2024 08:04 AM
अंबिकापुर- 25 जनवरी 2024 । ग्राम भैंसामुंडा में एक युवक ने मंगलवार की रात को शराब के नशे में डंडे से पिता के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वृद्ध पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पिता को मारने के बाद बेटा गणेश मोड़ पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर परिजन खून से लतपथ वृद्ध को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भगवती ङ्क्षसह उम्र 65 वर्ष ग्राम भैंसामुंडा पुलिस चौकी गणेश मोड़ जिला बलरामपुर का रहने वाला था। इसका बेटा सरहुल ङ्क्षसह मंगलवार की शाम को शराब के नशे में घर आया और अपने पिता भगवती सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। गुस्से में आकर बेटा ने डंडे से पिता के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के दौरान अन्य परिजन दूसरे घर में थे। इससे पता नहीं चला। इधर पिता को मारने के बाद आरोपी वहां से भाग कर गणेश मोड़ पुलिस चौकी पहुंच गया। और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इधर परिजन गंभीर रूप से जख्मी पिता को इलाज के लिए बाइक से किसी तरह महराजगंज अस्पताल ले गए। यहां इलाज नहीं हो पाने के कारण परिजन उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News