Surguja Ambikapur

अंबिकापुर,@ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

by admin on | Jan 26, 2024 08:07 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अंबिकापुर,@ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अंबिकापुर- 25 जनवरी 2024 । गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी में बुधवार की रात ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेश राजवाड़े पिता सतीश राजवाड़े उम्र 25 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी का रहने वाला था। वह बुधवार की रात को बाइक से अपने पुराने घर काला पारा गया था। वहां से रात को वापस लौट रहा था। ग्राम सुखरी में ही ट्रैक्टर बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment