by admin on | Jan 29, 2024 08:03 AM
Student murder case solved: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे के किनारे एक घर के पीछे खेत में 8वीं कक्षा के छात्र की लाश रविवार की सुबह पड़ी मिली थी। छात्र की हत्या की गई थी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ एडिशनल एसपी, सीएसपी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर ही हत्या की सुलझाते हुए मृतक के नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कराने से नाराज नाबालिग आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर शनिवार की रात उसकी हत्या की थी। इसके बाद शव को कंधे पर लादकर फेंक दिया था।
अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक-130 पर स्थित बंजारी मोहल्ले में रविवार सुबह विनोद गुप्ता के घर के पीछे 8वीं कक्षा के छात्र का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश की शिनाख्त बंजारी निवासी आशीष लकड़ा पिता करमा लकड़ा उम्र (16) वर्ष के रूप में की गई।
शव पर चोट के निशान मिले थे। मौके पर एडिशनल एसपी पपुलेश कुमार, सीएसपी स्मृतिक राजनाला भी पहुंचे और पूछताछ की। शुरुआती जांच में पता चला कि आशीष लकड़ा अपने पिता करमा लकड़ा के साथ रह रहा था। लंबे समय से उसकी मां उन्हें छोडक़र चली गई थी और शहर के गुदरी बाजार के पास कहीं रहती है।
उसकी 2 बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। आशीष लकड़ा एक सप्ताह से घर नहीं गया था। वह अपनी मां से मिलने गया था। वहां से लौटकर वह शनिवार को बुआ के घर से स्कूल जाने निकला था।
शनिवार को वह स्कूल से लौटा, इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा था। रविवार की सुबह कुछ लोग जब पानी लेने के लिए खेत की ओर गए तब छात्र का शव वहां पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र के रिश्तेदारों, परिचितों और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही थी
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News