by admin on | Jan 29, 2024 09:18 AM
अंबिकापुर- 27 जनवरी 2024 ।गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी खनिज विभाग के आरक्षक के सूने मकान का ताला तोडक¸र चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपए पार कर दिया है। घटना 26 जनवारी की देर रात की बताई जा रही है। 27 जनवारी को पड़ोसियों ने देखा तो घटना की जानकारी मोबाइल से आरक्षक को दी। आरक्षक परिवार सहित वापस लौटा और मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अशोक मिश्रा गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर का रहने वाला है। वह खनिज विभाग में आरक्षक है और अजिरमा खनिज नाका में पदस्थ है। वह 24 जनवारी को परिवार सहित अपने मूल निवासी एमपी गया था। घर में ताला बंद था। 27 जनवारी को पड़ोसी ने मोबाइल से जानकारी दी की आपके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर आरक्षक परिवार सहित घर पहुंचा तो मकान का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अलमारी के अंदर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी 5 हजार रुपए नहीं थे। आरक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि 26 जनवारी की रात तक सब ठीक था। संभवत: चोरों ने 26 जनवारी की देर रात को घटना को अंजाम दिया है। आरक्षक ने मामले की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कुल चोरी लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए की बताई जा रही है। आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरे का
डीबीआर भी ले गए साथ
आरक्षक ने अपने घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में गांधीनगर पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News