by admin on | Feb 7, 2024 06:18 AM
जिला खनिज अधिकारी ने अवैध रेत कारोबार पर लगातार कार्यवाही किए जाने का दिया आश्वासन
कोरबा- 06 फरवरी 2024 । कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में रेत माफियाओं के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया। नियम को ताक पर रखकर जिस तरह से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, उससे परेशान लोगों ने मंगलवार सुबह बांकीमोंगरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की वजह से दोनों ओर गाडि़यां फंस गईं। सुबह उस रास्ते से गुजरने वाले लोग परेशान होते रहे। विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। अहिरन नदी से जिस तरह से रेत माफिया अवैध उत्खनन को अंजाम दे रहे हैं, उससे ग्रामीणों के खेत की मिट्टी का कटाव हो रहा है। इतना ही नहीं और भी कई तरह की परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ रहा है। मंत्री से लेकर कलेक्टर तक से शिकायत करने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तब लोगों ने बांकीमोंगरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों के विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा खनिज विभाग के अधिकारी प्रमोद नायक भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों ने अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने का आश्वासन लोगों को दिया।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म कर दिया। इसके बाद जाम में फंसी गाडि़यों को धीरे-धीरे करके निकाला गया। खनिज अधिकारी प्रमोद नायक ने बताया कि सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। यहां घटना की जानकारी लेने के बाद रेत घाट पर कार्रवाई की गई है। अवैध रेत घाट को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। अब देखना होगा के अधिकारी के द्वारा लगातार अवैध रेत घाटों का संचालन और परिवहन पर कार्यवाही की बात क्या रेत माफियाओं को अवैध गतिविधियां करने से रोक सकेगी ? या फिर से अवैध रेत घाटों को लेकर आम नागरिक चक्काजाम जाम की लड़ाई लड़ने के लिए उतरेगी ।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News