Surguja Ambikapur

अंबिकापुर@लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहें पदाधिकारी व कार्यकर्ता

by admin on | Feb 7, 2024 06:47 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


अंबिकापुर@लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहें पदाधिकारी व कार्यकर्ता

सरगुजा लोकसभा भाजपा पर्यवेक्षक दल ने ली बैठक

अंबिकापुर- 06 फरवरी 2024 । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा संगठन द्वारा सरगुजा लोकसभा हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक दल ने मंगलवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा लोकसभा हेतु दावेदारों से आवेदन लिए। पर्यवेक्षक बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े तथा पूर्व विधायक चम्पा देवी पावले सहित आदिम जाति कल्याण व कृषि मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में सरगुजा, सूरजपुर तथा बलरामपुर जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों व नेताओं की बैठक हुई जिसमें पर्यवेक्षकों ने सरगुजा लोकसभा हेतु पार्टी के सम्भावित दावेदारों से आवेदन व बायोडाटा भी कलेक्ट किए। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम तथा विधायक धरम लाल कौशिक ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव हेतु कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा चुनाव सह संयोजक अखिलेश सोनी ने तथा आभार प्रदर्शन लोकसभा संयोजक कमल भान सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, बाबूलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, भीमसेन अग्रवाल, रजनी त्रिपाठी, विजयनाथ सिंह, सिद्धनाथ पैकरा, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, राजेश महलवाला, मुरली सोनी तथा संजय सिंह सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment