by admin on | Feb 7, 2024 06:51 AM
कक्षा में पहुंचकर बच्चों से बात कर सुविधाओं के संबंध में लिया फीडबैक
अंबिकापुर- 06 फरवरी 2024 । कलेक्टर विलास भोस्कर मंगलवार को ग्राम घंघरी में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निरीक्षण पर पहुंचे। इससे पूर्व कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से वादा किया था कि वे बच्चों से जल्द विद्यालय में मुलाकात करेंगे, जिसे उन्होंने निभाया और सुबह-सुबह निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री भोस्कर ने विद्यालय में आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। सबसे पहले बच्चों के आवसीय व्यवस्था का निरीक्षण करने शयनकक्ष पहुंचे, उन्होंने यहां पर्याप्त मात्रा में बेड, बेडशीट,कम्बल आदि की उपलधता की जानकारी ली। उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई के साथ पूरे परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया। उन्होंने किचन में जाकर भोजन की गुणवाा का अवलोकन करते हुए भंडारगृह में राशन की उपलधता की जानकारी ली और कहा कि भोजन की गुणवाा पर विशेष ध्यान दें तथा पर्याप्त मात्रा में बच्चों के लिए राशन उपलध हो।
कलेक्टर श्री भोस्कर ने अध्ययन कक्षों का जायजा लिया तथा वहां बच्चों से सुविधाओं के सम्बंध में फीडबैक लिया। उन्होंने सर्वप्रथम बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल किए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, भोजन तथा स्वच्छ पेयजल की उपलधता की जानकारी छात्र-छात्राओं से ली, जिसपर बच्चों ने संतुष्टि जताई।
ग्राम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की समस्या संज्ञान में आने पर तत्काल बोरवेल की व्यवस्था किए जाने तथा फ्लोराइड युक्त पानी हेतु फिल्टर प्लांट लगाए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं को क्रमबद्ध तरीके से व्यवस्थित कर दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों को बताया कि आगामी जून माह से विद्यालय नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन पेटला में शिफ्ट कर लिया जाएगा, जिससे समस्याएं दूर होंगी। उन्होंने इस दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, अभी से परीक्षा की तैयारी में लग जाएं और किसी प्रकार की समस्या होने पर शिक्षकों से सलाह लें। कलेक्टर श्री भोस्कर ने इस दौरान विद्यालय में स्टाफ नर्सो से मेडिकल सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा नियमित रूप से आवश्यक जांच जैसे सिकलिन, टीबी, लड टेस्ट आदि किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की उपलधता की भी जांच की तथा दस्तावेजों का अवलोकन किया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News