by admin on | Feb 9, 2024 06:49 AM
बिलासपुर- 08 फरवरी 2024 (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक महत्वपूर्ण गारंटी जल्द ही पूरी होने वाली है। इसकी पृष्ठभूमि महाधिवक्ता कार्यालय ने लिखी है। सीजी पीएससी में फर्जीवाड़ा में बीते दिनो आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू ) ने पूर्व चेयरमैन व सचिव सहित अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद से ही अब तय हो गया है कि राज्य शासन कभी भी इस पूरे प्रकरण को सीबीआइ के हवाले कर सकती है।
विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइंस कालेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को खासकर युवाओं को आश्वस्त किया था कि राज्य में सरकार बनते ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सीजीपीएससी फर्जीवाड़े की जांच सीबीआइ से कराने की गारंटी दी थी। उनकी यह गारंटी पूरी होते दिखाई दे रही है। सीबीआइ को प्रकरण सौंपने की दिशा में राज्य सरकार सधे कदमों से कार्रवाई कर रही है। कानूनी दावंपेंच में उलझन ना आए इसे देखते हुए राज्य सरकार ने महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत से इस संबंध में कानूनी राय के साथ ही अभिमत भी मांगा था। जानकारी के अनुसार महाधिवक्ता कार्यालय ने सीबीआइ जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट के साथ ही छत्तीसगढ़ व देश के प्रमुख हाई कोर्ट के फैसले का अध्ययन करने,कानूनी जानकारी जुटाने के बाद राज्य शासन को इस संबंध में अपनी राय दी थी। चर्चा इस बात की भी है कि इस संबंध में सरकार को अपना अभिमत भी दिया था। महाधिवक्ता कार्यालय से मिली कानूनी राय और अभिमत के बाद ही ईओडब्ल्यू की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित प्रमुख अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर बड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है साथ ही सीबीआइ को प्रकरण सौंपने की एक बड़ी पृष्ठभूमि भी तैयार कर दी है। कानून के जानकारों का यह भी कहना है कि सीबीआइ जब इस मामले को लेगी और जांच पड़ताल शुरू करेगी तब संबंधितों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराएगी। ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई उनके लिए साक्ष्य और पुख्ता दस्तावेज के रूप में काम आएगा।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News