by admin on | Feb 9, 2024 06:57 AM
सूरजपुर- 08 फरवरी 2024 । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्दरई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज विद्यालय में अध्ययन अध्यनरत छात्राओं एवं क्षेत्र की महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 182 छात्राओं एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श डॉ. प्राची जायसवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। माहवारी स्वच्छता पर छात्राओं को जागरूक करते हुए डॉ. प्राची जायसवाल ने कहा कि माहवारी प्रत्येक महिला के जीवन की एक सामान्य प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है। इस दौरान हमें अपने शारीरिक स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने इस दौरान छात्राओं को सिनेटरी पैड का उपयोग करने एवं किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह, उर्मिला सिंह, वन्दना मिश्रा, लीलावती, सुनिता यादव, अलका मिंज, लीलावती, सरस्वती देवांगन, कौशल्या राजवाड़े , मोनिका सिंह, सुनिता सहित अन्य सक्रिय रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News