by admin on | Sep 11, 2024 12:02 PM
बलरामपुर :- जिले के रामानुजगंज शहर में स्थित राजेश ज्वेलर्स में अज्ञात लुटेरों ने दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर डकैत की वारदात को अंजाम दिया है..लुटेरों ने दुकान संचालक पर कट्टे की बाट से वार किया..जिससे दुकान संचालक के सिर पर चोट लगी है..वही दुकान के अंदर घुसे तीन लुटेरों ने दुकान से ज्वेलरी समेत नगदी रकम की लूट की घटना को अंजाम दिया है..इधर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है..पुलिस ने नाकेबंदी के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट करने में जुट गई है!।
छत्तीसगढ़ और झारखंड के सीमा की बसाहट रामानुजगंज शहर के चांदनी चौक पर स्थित राजेश ज्वेलर्स में आज दिनदहाड़े 4 लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है..हथियार बंद लुटेरे भीड़ भाड़ वाले इलाके में स्थित ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे थे..3 लुटेरे ज्वेलरी दुकान के अंदर घुसे ..और दुकान में मौजूद संचालक कुछ समझ पाता उससे पहले लुटेरों ने दुकान संचालक को कट्टे की नोक पर लूट लिया..लुटेरों ने दुकान संचालक के सिर पर देशी कट्टे की बाट से वार किया..जिससे दुकान संचालक घायल हो गया..जिसके बाद लुटेरों ने दुकान में रखी ज्वेलरी समेत नगदी रकम लूट ली..और फरार हो गये।
इधर पुलिस ने लुटेरों की धर पकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी है..पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए है..और कितने की डकैती हुई इसका आंकलन किया जा रहा है..इसके साथ ही पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी कलेक्ट कर रही है..सूत्रों की माने तो लुटेरे मोटर सायकल से पहुंचे थे..और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद झारखंड की ओर फरार हो गये।
सरहदी क्षेत्र में हुई इस दिनदहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया है..इसके पहले भी बीते साल एक ज्वेलर्स को मोटर सायकल सवार नकाबपोश 2 लुटेरों ने लूट लिया था..जो अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है..और यह मामला..पुलिस की डायरी में पेंडिंग है..और अब उसी तरीके से दूसरी घटना ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है..बहरहाल अब देखने वाली बात है..की पुलिस कब तक लुटेरों तक पहुंच पाती है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News