by admin on | Sep 11, 2024 12:05 PM
अम्बिकापुर :- संदीप हत्याकांड की आड़ में अपनी राजनीति रोटी सेंकने काँग्रेस समाज को भड़काकर क्षेत्र की शांति भंग करना चाहती है। जबकि इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने युद्धस्तर पर अभियान छेड़ दिया है। उक्त बातें विधायक रामकुमार टोप्पो ने विश्रामगृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि संदीप हत्याकांड को लेकर काँग्रेस अब तक कहाँ थी। इतने दिनों में काँग्रेस ने एक बार भी इस हत्याकांड को लेकर सवाल खड़े नही किये। अगर काँग्रेस सरकार के पांच साल में हुए अपराधों की फेहरिस्त देखी जाए तो वो इतनी लंबी है।जिसकी गिनती कर पाना संभव नही है। ऐसा कोई दिन नही था जब प्रदेश में कही हत्या लूट या ब्लात्कार की घटना न हुई हो।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में काँग्रेस की सत्ता के दौरान ऐसा ही एक दर्दनाक घटना घटित हुआ था। जिसमे विधानसभा क्षेत्र सीतापुर की एक लड़की का पहले बलात्कार हुआ फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के दौरान प्रदेश में सत्ता काँग्रेस की थी। लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी काँग्रेस के किसी बड़े नेता ने आवाज नही उठाई। न ही पीड़ित परिवार से मिलने कोई बड़ा काँग्रेसी नेता उसके घर पहुँचा। घर जाना तो दूर पीड़िता के लिए संवेदना के एक शब्द तक नही निकले थे काँग्रेस के नेताओं के मुँह से। वही काँग्रेस आज संदीप हत्याकांड की आड़ में अपनी राजनीति रोटी सेंकना चाहती है। आदिवासी समाज को भड़का कर क्षेत्र की शांति भंग करना चाहती है।
जबकि इस हत्याकांड के खुलासे के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उनको भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी। इसके अलावा इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को आर्थिक रूप से भी चोट पहुँचाया गया है। उनके सारे काम निरस्त कराते हुए बैंक खाते सीज करा दिए गए है। इसके अलावा भी जो उचित कार्यवाही होगा वो किया जायेगा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, रोशन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अनिल निराला, अनुज एक्का, भाजयुमो अध्यक्ष इलू गुप्ता, भवानी सिंह, वशिष्ठ दास समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News