by admin on | Sep 13, 2024 11:01 AM
बिलासपुर :- गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के विवेकानंद हास्टल से सोमवार की रात आठ बजे बॉटनी के छात्र सोफी अब्दुल रहमान को बाहर निकाल दिया गया था। गुरुवार को वह दोपहर दो बजे से विवेकानंद हास्टल के गेट के सामने अकेले भूखे-प्यासे प्रदर्शन करने लगा।
छात्र ने कहा- लिख चुका है माफीनामा
छात्र ने बताया कि उसके पैर में चोट के कारण वह घर गया था। इस दौरान हास्टल के समय में परिवर्तन हो गया। वह जब लौटा तो उसके पैर में दर्द होने पर सुबह पांच बजे हास्टल से बाहर दवा लेने जाने लगा। इस दौरान गार्ड ने रोका, तो बहस हुई थी। इस बात को लेकर माफीनामा भी लिखा था। इसके बावजूद 30 अगस्त को निकालने का नोटिस जारी किया गया। छात्र ने बताया कि उसका पूरा सामान हास्टल में ही था। हास्टल वार्डन मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। गौरतलब है कि छात्र ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन व वार्डन के खिलाफ एफआइआर करने कोनी थाने में आवेदन दिया है।
वर्जन
छात्र को अनुशासनहीनता के चलते हास्टल से निकाला गया है। छात्र को हास्टल नियमों को लेकर पहले भी समझाइश दी गई थी, लेकिन उसे हास्टल से निकाले जाने के बाद भी वह हास्टल के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया और रहने लगा। इस दौरान उसने गार्ड के साथ भी जमकर विवाद किया। छात्र को कालेज से निकालने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। छात्र सुबह से धरने पर बैठा था, लेकिन रात नौ बजे के बाद वह वहां से उठकर कहीं चला गया है।
एमएन त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News