छत्तीसगढ़ Sarguja

संदीप हत्याकांड: विधायक ने की एसडीएम एडिशनल एसपी से मुलाकात, जांच में प्रगति के बारे में ली जानकारी

by admin on | Sep 13, 2024 11:06 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


संदीप हत्याकांड: विधायक ने की एसडीएम एडिशनल एसपी से मुलाकात, जांच में प्रगति के बारे में ली जानकारी

अम्बिकापुर -: संदीप हत्याकांड के बाद क्षेत्र में बढ़ते सियासी घमासान के बीच विधायक रामकुमार टोप्पो समर्थकों संग थाने पहुँचे। जहाँ उन्होंने एसडीएम रवि राही एवं एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक ने संदीप हत्याकांड की जांच में हुई प्रगति के संबंध में काफी देर तक चर्चा की। इस चर्चा के दौरान एसडीएम एवं एडिशनल एसपी ने उन्हें अब तक हुई जाँच पड़ताल के बारे में बताया।

इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने इस घटना की जांच में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि इस हत्याकांड में जांच के दौरान पुलिस की लापरवाही सामने आई है। सीतापुर थाने की पुलिस शुरू से जाँच के नाम पर लीपापोती करती नजर आई। जिसकी वजह से आज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आज शहर में जो विरोध प्रदर्शन या धरना प्रदर्शन हो रहा है। उसकी एक बड़ी वजह कही न कही स्थानीय पुलिस है। ऐसे लापर वाह पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दुबारा कभी निर्मित न हो।

भाजपाइयों के इस आरोप का जवाब देते हुए एडिशनल एसपी ने कहा कि इस मामले में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जा चुकी है। एक उप निरीक्षक और एक आरक्षक को इस मामले में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आगे भी जो दोषी है उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि संदीप हत्याकांड की जांच में प्रगति को लेकर विधायक महोदय को अवगत कराया गया है। जांच पड़ताल में कुछ ऐसी जानकारियां होती है जिसे साझा नही किया जा सकता है।

मृतक के अंतिम संस्कार के सवाल पर एडिशनल एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन चाहती है कि मृतक का अंतिम संस्कार हो जाये। पीड़ित पक्ष को इसके लिए कई बार आग्रह किया जा चुका है। अंतिम संस्कार के अभाव में शव अभी तक मर्च्युरी में रखी हुई है। वही जांच में हुई प्रगति को लेकर पुलिस से हुई चर्चा पर बोलते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि पुलिस ने बताया कि संदीप हत्याकांड की जांच सही दिशा में जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होगी। इसके अलावा अन्य जो भी इसमे संलिप्त है। उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार करेगी।

विधायक ने कहा कि संदीप हत्याकांड दिल को झकझोर देने वाली घटना है। इस मामले में कांग्रेस या किसी भी राजनैतिक दल को राजनीति करने से बचना चाहिए। इसमे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार के साथ सभी को खड़ा होना चाहिए। मृतक संदीप का अंतिम संस्कार हो जाये ऐसा सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।


इस दौरान अनिल अग्रवाल, देवनाथ सिंह, रोशन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, राजकुमार गुप्ता, विंध्येश्वरी पैंकरा, रंजीत गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनिल सिंह, रूपेश गुप्ता, नेमलाल गुप्ता, निर्मल गुप्ता, रवि प्रधान, अनिल निराला, इलू गुप्ता, रूपेश आर्य गुप्ता, श्रीराम यादव, रज्जू राम, बसंत सिंह, सरोज गुप्ता, जमुना यादव, स्नेहलता गुप्ता, संगीत कंसारी, महेश यादव, सुभाष उरांव समेत विधानसभा क्षेत्र से आये भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सर्व आदिवासी समाज ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन-

मृतक संदीप लकड़ा की पत्नी को शासकीय नौकरी दो करोड़ का मुआवजा, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी समेत आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में सर्व आदिवासी समाज द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। स्थानीय विश्रामगृह के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में सर्व आदिवासी समाज ने स्व संदीप लकड़ा के छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शासन प्रशासन पर जमकर हल्ला बोला।

सर्व आदिवासी समाज की मांग है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती। तब तक संदीप लकड़ा के शव का अंतिम संस्कार होगा और न धरना प्रदर्शन रुकेगा। इस दौरान मृतक की पत्नी सलीमा लकड़ा सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील सिंह मरावी, सरपंच बेलजोरा सरिता बघेल, शिवभरोष बेक, बिगन राम, कृष्ण सिंह, दिलेश तिग्गा, अनिमा तिग्गा, राजेश मिंज समेत काफी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

थाना छावनी में तब्दील, शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

संदीप हत्याकांड के बाद शहर में बढ़ती सरगर्मी को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पूरे थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सरगुजा जिले के सभी थानो से भारी संख्या में पुलिस अधिकारी समेत जवान बुलाये गये है। सभी जवानों को सुरक्षा के एहतियातन नगर के चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया है। ताकि प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जा सके।


Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment