by admin on | Sep 13, 2024 11:10 AM
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस साल 64 दिनों की छुट्टियां रहेगी. स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टियों की तिथियों की घोषणा कर दी है. स्कूलों में इस साल दशहरा और दीपावली में 6-6 दिन की छुट्टी रहेगी. इस तरह शीतकालीन अवकाश 6 दिन का रहेगा.गर्मी की छुट्टियां 46 दिनों की होगी. स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर ने शिक्षा सत्र 2024-25 (26 जून 2024 से 30 अप्रैल 2025) के लिए राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अवकाश की घोषणा की.
दशहरा में कितने दिन की छुट्टी: मां भगवती की आराधना का पर्व नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. जो 12 अक्टूबर तक चलेगा. दशहरा पर इस बार 6 दिन की छुट्टी स्कूलों में रहेगी. 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कुल 6 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेगी।
दीपावली में कितने दिन की छुट्टी: दिवाली 5 दिन मनाई जाती है. पांच दिनों का ये त्योहार 29 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर नरक चौदस, 31 अक्टूबर दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने दिवाली के लिए 6 दिन की छुट्टी देने की घोषणा की है. जो 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगा.
विंटर वैकेशन या शीतकालीन अवकाश: 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन शीतकालीन अवकाश रहेगा. 29 दिसंबर रविवार है तो इस दिन भी स्कूल बंद रहेगा.
ग्रीष्मकालीन अवकाश या गर्मी की छुट्टियां: छत्तीसगढ़ में इस साल गर्मी की छुट्टियां 46 दिनों की होगी. 1 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएगी जो 15 जून तक रहेगी. इस तरह इस शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में 64 दिनों की छुट्टियां बच्चों को मिलेगी.
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News