by admin on | Sep 13, 2024 11:15 AM
अम्बिकापुर :- सिमेंट सहित सभी प्रकार के निर्माण सामग्रियों के कीमतों और विद्युत दरों में वृद्धी के साथ ही सरगुजा संभाग में बदतर हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने डाटा सेटर के पास धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिमेंट कंपनियों के द्वारा परस्पर सहमति से सिमेंट की बोरियों के दाम 50 /रु बढाये जाने के बाद प्रदेश स्तर पर महंगाई को लेकर जिला मुख्यालयों में यह धरना प्रदर्शन आहूत किया था। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सिमेंट कंपनियां छत्तीसगढ के संसाधनों को कौडी के मोल खरीद कर उससे सस्ता सीमेंट बनाती हैं और छत्तीसगढ के लोगों को ही महंगा सिमेंट बेच रहीं हैं। सिमेंट कंपनियों का यह मनमाना व्यवहार नहीं चलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के आदीवासी नेतृत्व को निशाना बनाते हुए संदीप लकडा हत्याकांड के संदर्भ में कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते हुए आदिवासियों को थाने में एफ0आई0आर0 कराने के लिये प्रदर्शन करना पडता है, तब एफ0आई0आर0 होती है। पुलिस की लापरवाही से एक आदीवासी की हत्या कर उसके लाश को दफन कर दिया जाताा है और पुलिस 3 महीने तक सोती रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ इस असफल सरकार को उखाड फेंकेगी।
सभा को संबोधित करते हुए महापौर डॉ0 अजय तिर्की ने कहा कि प्रदेश का प्रशासन अकर्मण्य हो चुका है। प्रशासन पूरी तरह से पूजिपतियों के लिये कार्य करते हुए आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन को उजाडने में लगा हुआ है। उसे जनकल्याण की कोई चिंता नहीं रही है। निगम सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि जबसे प्रदेश में विष्णुदेव सरकार आयी है, कीमतें दुगनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन का हवाला देते हुए प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनायी, लेकिन इस देश में जहॉं-जहॉं डबल इंजन की सरकार है वो सबसे बदहाल हाल में हैं। डबल इंजन की सरकारों को जनकल्याण से कोई लेना-देना नहीं है। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने विष्णुदेव सरकार पर आरोप लगाया कि सिमेंट के रेट में वृद्धी करवाकर सरकार कमीशनखोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में बडी संख्या में प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हुई है। उसके तुरंत बाद सिमेंट कंपनियों ने सिमेंट की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की है। स्पष्ट है कि सरकार और सिमेंट कंपनियों की भागीदारी से सिमेंट के दामों में वृद्धी हुई है। उन्होंने एकबार फिर सडकों पर गायों की दुर्घटना से हो रही मौतों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा गौ सेवा का ढोंग करती है वहीं दूसरी ओर वो गायों की दुर्घटना में मौत पर संवेदना तक जाहिर नहीं कर रही है।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जे0पी0 श्रीवास्तव ने कहा कि विष्णुदेव साय के शासनकाल में कीमतों में वृद्धी हो रही है सॉंय-सॉंय, भ्रष्टाचार भी बढ रहा है सॉंय सॉंय और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो रही है सॉंय-सॉंय। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की नौकरशाही इस अकुशल सरकार पर हावी हो गई, जिससे पूरे प्रदेश का प्रशासनिक तंत्र गढबडा गया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता से जनता महंगाई के बोझ तले दब गई है। सरकार अपनी असफलता को छिपाने के लिये धार्मिक भावनाओं को भडका रही है और उसकी आड में छुप रही है। अंत में सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि अधिकांश सिमेंट कंपनियों में मोदी सरकार की लाडली कंपनी अदानी की 80 प्रतिशत तक भागीदारी है। अदानी को फायदा दिलवाने के लिये सिमेंट की कीमतों में भारी भरकम वृद्धी की छूट प्रदेश सरकार ने दी है।
सभा का संचालन दुर्गेश गुप्ता के द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन शंकर प्रजापति के द्वारा किया गया। सभा को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो0 इस्लाम, नुरुल अमीन सिद्धकी, सत्येन्द्र तिवारी, लालचंद यादव, विकल झा, आतिश शुक्ला, प्रमोद चौधरी, दीपक मिश्रा, रजनीश सिंह, अविनाश कुमार, मिथुन सिंह परवेज आलम गांधी, मिथुन सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सभा में अनीमा केरकेट्टा, गीता श्रीवास्तव, सरोज साहू, अनूप मेहता, गुरुप्रीत सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, फैसल सिद्धकी, अमित सिंह, अभिषेक सिंह, विकास केशरी, केदार यादव, मो काजू खान, मो बाबर, विनोद एक्का, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय सिंह, सुदामा कुर्रे विकास दुबे, पटेल चौधरी, नितेश ताम्रकार, रजनी, कपसा बाई, अंजू सिंह, प्रिति सिंह आदि उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News