by admin on | Sep 14, 2024 06:46 AM
अम्बिकापुर :- केंद्रीय मंत्री आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार 13 सितम्बर को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान को लॉन्च किया। यह पखवाड़ा 17 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान का थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता रखा गया है।
कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ई-सेवा केंद्र से जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, सदस्य राजनाथ सिंह, अपर कलेक्टर सुनील नायक, विभिन्न एनजीओ से गंगाराम सिंह, अंचल ओझा सहित जिले के अधिकारी, स्वच्छाग्राही दीदियां उपस्थित रहीं। इस अवसर पर स्वच्छाग्राही समूहों के संसाधनों को बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के सुझाव दिए।
अभियान के तहत होंगी विभिन्न गतिविधियां :
अभियान के तहत 14 सितंबर को जिले में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पखवाड़ा का विधिवत शुभारंभ किया जायेगा। 15 सितम्बर को जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्वच्छता परिचर्चा सह संवाद सहित एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत वृक्षारोपण किया जायेगा।
इसी तरह 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2024 तक जिले में पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन होगा जिसमें स्वच्छग्राही, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, उपचार और केंद्र, राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ जुड़ाव हेतु सिंगल विंडो स्वास्थ्य व कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 20 सितम्बर 2024 को हर ग्राम, पंचायत, से लेकर जनपद स्तर पर जीरो वेस्ट इवेन्ट 3 आर.आर.आर. पद्धति पर विशेष अभियान का आयोजन, स्वच्छता संदेश के लिए मुनादी तथा अभियान में व्यापक सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छता दौड़, साईकिल, बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार 27 सितम्बर 2024 को शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व अन्य संस्थानों के आस-पास स्वच्छता गतिविधि तथा शालाओं में स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर, नारा लेखन, कविता लेखन प्रतियोगिता तथा क्वीज, जिंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
28 सितम्बर 2024 को स्कूल एवं आंगनबाड़ी में बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच हाथ धुलाई का प्रदर्शन तथा ज्यादा आवागमन वाले स्थानों पर वाल पेंटिग एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना तथा मुख्य स्थलों के आस-पास स्वच्छता आधारित सेल्फी प्वाईंट का निर्माण करते हुए, जनसमुदाय का अभियान से जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार 29 सितम्बर 2024 को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन युक्त ग्राम निर्माण के संबंध में किशोरी बालिकाएं व अन्य सक्रिय महिलों के साथ बैठकर स्वच्छता संवाद तथा जनपद परिक्षेत्र के सभी ग्राम व ग्राम पंचायतों के मॉडल श्रेणी में लाकर रिपार्टिंग शतप्रतिशत पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। 02 अक्टूबर 2024 को विशेष ग्राम सभा अंतर्गत स्वच्छता आधारित विभिन्न कार्यों, गतिविधियों को शामिल करते हुए प्रस्ताव पारित कराया जाना शामिल होगा। इस दिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए स्वच्छता मतदान व शपथ के साथ इस सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News