छत्तीसगढ़ Sarguja

टांगी से हमला कर महिला की नृशंस हत्या, वारदात से सरगुजा में सनसनी, पुलिस ने लिया ये एक्शन!

by admin on | Sep 15, 2024 08:50 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


टांगी से हमला कर महिला की नृशंस हत्या, वारदात से सरगुजा में सनसनी, पुलिस ने लिया ये एक्शन!

अम्बिकापुर :- खेत मे घास काटने गई महिला की ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से हत्या कर दी। आरोपी ने अपने पास रखे टांगी से महिला के सिर पर वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार ग्राम वंदना हाईस्कूल के पास रहने वाली 35 वर्षीय कांति पैंकरा पति सुकरित पैंकरा शाम 4 बजे के करीब अपने खेत मे घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव का पंचुराम मांझी उम्र 55 वर्ष हाथ मे टांगी लिए लकड़ी काटने जंगल की ओर जा रहा था। जंगल जाने के दौरान वो महिला के खेत के पास से होकर गुजर रहा था। तभी उसके हाथ मे टांगी देख महिला तेज आवाज में उससे पूछताछ करने लगी।यह बात पंचुराम को नागवार गुजरी और उसने आव देखा न ताव टांगी से महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।bइधर अंधेरा होने के बाद भी महिला घर नही पहुँची तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। महिला का पति सुकरित उसे तलाश करते हुए खेत का पास पहुँचा।

जहाँ उसने टॉर्च जलाकर खेत मे देखा तो उसके होश उड़ गए।खेत मे उसकी पत्नी की अस्त व्यस्त लाश पड़ी हुई थी। जिसे देख बदहवास होकर वह घर पहुँचा और परिजनों को पत्नी की हत्या के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुँचे और पुलिस को इस मामले से अवगत कराया।देर रात पुलिस मौके पर पहुँची और शव बरामद कर उसे हॉस्पिटल भिजवाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पंचुराम मांझी को हत्या में प्रयुक्त टांगी समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्यवाही में एसडीओपी राजेंद्र मंडावी, साइबर सेल प्रभारी प्रदीप जॉन लकड़ा समेत पुलिस के जवान मौजूद थे।



Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment