by admin on | Sep 16, 2024 07:22 AM
सूरजपुर :- शनिवार, 14 सितंबर 2024 को सोनार उत्थान समाज का अंतिम गठन सूरजपुर जिले का पूर्ण हुआ, सरगुजा संभाग के सभी जिले में समाज का गठन है सूरजपुर जिले का गठन ऑडिटोरियम हाल में संपन्न हुआ। इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम सोनी पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश एवं वर्तमान सरगुजा संभाग प्रभारी उपस्थित थे इस बैठक की अध्यक्षता गोपाल सोनी ने की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों सीनियर महिला, युवा ने जिला अध्यक्ष के लिए संतोष सोनी (पार्षद) का नाम प्रस्तावित किया। युवा जिला अध्यक्ष के लिए नितेश सोनी का नाम तथा लॉक अध्यक्ष महिला श्रीमती उमा देवी सोनी का नाम प्रभारी के समक्ष प्रस्तावित किया। प्रभारी ने इन सभी तीनों पदाधिकारी को 3 वर्षों के लिए मनोनीत किया है, सरगुजा संभाग के लिए दो प्रमुख सलाहकार संजय सोनी एवं बसंत सोनी को मनोनीत किया गया।
जिला अध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष व महिला जिला अध्यक्ष, महिला लॉक अध्यक्ष ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा किया। जिला उपाध्यक्ष नंदलाल सोनी, जयशंकर सोनी, राजेंद्र सोनी, देवेंद्र सोनी, प्रभु दयाल सोनी, प्रवीण सोनी, अजय सोनी एवं महामंत्री के लिए आनंद सोनी, संतोष सोनी रामानुजनगर, युवा जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, राकेश सोनी, विकास सोनी, रिंकू सोनी, विनीत सोनी, जिला मंत्री महिला जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा सोनी, विभा सोनी, निर्मला सोनी, रीना सोनी, सुनीता सोनी, लॉक अध्यक्ष महिला की कार्यकारिणी लॉक उपाध्यक्ष नीलू सोनी, आशा सोनी, सरिता सोनी, आरती सोनी, महामंत्री इन सभी को 3 वर्षों के लिए कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। इस कार्यक्रम का संचालन आनंद सोनी ने किया। मनोनीत सभी पदाधिकारी को सरगुजा संभाग प्रभारी, उपस्थित सदस्य ने हार्दिक बधाई देते हुए अपने दायित्व को सफलतापूर्वक संचालन करने हेतु शुभकामनाएं दी।
सरकार की योजनाओं को सभी तक पहुंचाएंः परशुराम
इस दौरान परशुराम सोनी ने अपने उद्बोधन में सभी जिला अध्यक्ष एवं लॉक अध्यक्षों एवं समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक पहुंच कर समाज के लोगों की मदद करें, गरीब से गरीब तबके की आर्थिक उन्नति हो सके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लड़की के माता-पिता को प्रेरित कर सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाएं ताकि लड़की की पढ़ाई एवं शादी के लिए आगे कोई अड़चन न आ सके। बाल विवाह को रोकना है एवं लड़के एवं लड़कियों को शिक्षा अनिवार्य रूप से ग्रेजुएशन करवाने कहा। सोनार उत्थान समाज का गठन पूरे संभाग में पूरा हो चुका है कुछ महत्वाकांक्षी लोग समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। सोनार उत्थान समाज सभी को एक मंच में लाकर एक साथ चलना चाहता है और लेकर चल भी रहे है ऐसे लोगों से समाज के लोगों को सतर्क रहना होगा जो संगठन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि एकता में ही शक्ति है, समाज को दो भागों में बांटने का प्रयास हो रहा है ताकि समाज एकजुट न हो सके, कड़ी मेहनत के बाद पहली बार समाज एकजुट हुआ है और ऐसे लोगों को अब समाज तोड़ने और बांटने में सहयोग न दें। ऐसे लोगों का बहिष्कार करें जो समाज तोड़ना चाहता है। हम सब एक साथ होकर एक मजबूत मुट्ठी बने। इस बैठक में सरगुजा संभाग के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि समाज के लोगों ने जिस उम्मीद और विश्वास से उन्हें दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर डॉ सुनील सोनी प्रमुख सलाहकार, रमेश सोनी पटना समाज के वरिष्ठ सलाहकार सरगुजा संभाग, सरिता सोनी महिला संभाग महामंत्री, बसंत सोनी संभाग मंत्री, कृष्णा सोनी सरगुजा जिला अध्यक्ष, महिला जिला अध्यक्ष सरगुजा श्रीमती संजू सोनी, महिला जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्रीमती संजू सोनी, युवा जिला अध्यक्ष सरगुजा बृज किशोर सोनी, घनश्याम सोनी लॉक अध्यक्ष, बलभद्र सोनी ओड़गी लॉक अध्यक्ष, राजेश सोनी जिला उपाध्यक्ष सरगुजा लॉक अध्यक्ष लुण्ड्रा, कृष्णा सोनी, विनोद सोनी, राधेश्याम सोनी, अजय सोनी, नंदलाल सोनी, गणेश सोनी, शंकर सोनी, गोपाल सोनी, रमेश सोनी, रधुनंदन सोनी, राजेन्द्र सोनी, मनोज सोनी, अशोक सोनी, ऋषि सोनी ला अध्यक्ष युवा भैयाथान संजय सोनी, निर्मला सोनी, रश्मि सोनी जिला महामंत्री सरगुजा, ममता सोनी सरगुजा संभाग विशेष आमंत्रित सदस्य महिला, गिरजा सोनी लॉक अध्यक्ष महिला प्रेमनगर-श्रीनगर, सुनीता सोनी, आकांक्षा सोनी, गायत्री सोनी लॉक अध्यक्ष पटना, संतोष सोनी, राधा सोनी, शंकर प्रसाद सोनी, अर्जुन सोनी, बृजमोहन प्रसाद सोनी, राजेंद्र प्रसाद सोनी, शारदा प्रसाद सोनी, लक्ष्मण सोनी, जनकु प्रसाद सोनी, मनोज सोनी, अनिल सोनी, विमलेश सोनी, संजय सोनी, राकेश सोनी, सुकुल सोनी, संदीप सोनी, प्रदीप सोनी, राजेश सोनी, देवेंद्र सोनी, संजय सोनी, आनंद सोनी, प्रभु दयाल सोनी, उदय कुमार सोनी, प्रीतम सोनी, अनूप सोनी, मुन्ना प्रसाद सोनी, मनोज प्रसाद सोनी, विजय सोनी, राजकुमार सोनी, अशोक सोनी, मनोज कुमार सोनी, संजय सोनी, ऋषि सोनी, शनि सोनी, दीपक सोनी, धनंजय सोनी, अमित सोनी, राहुल सोनी, कन्हैया प्रसाद सोनी, चंदन प्रसाद सोनी, हिमांशु सोनी, मनीष सोनी, रितेश सोनी, अजय सोनी, राजेश सोनी, अनूप सोनी, सुजीत सोनी, सरिता सोनी, आशा सोनी, रीना सोनी, निर्मला सोनी, राधा सोनी, जयशंकर सोनी, ओम प्रकाश सोनी, मनोहर सोनी, शंभू सोनी सहित सूरजपुर जिले से समाज के सीनियर महिला युवा सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News