by admin on | Sep 17, 2024 07:38 AM
अम्बिकापुर :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत देशभर के 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश किया जायेगा। जिसका दोपहर 12 बजे पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में सीधा प्रसारण होगा।
जिले में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल रहेंगे।
नगर निगम आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भुवनेश्वर ओड़िसा राज्य से 17 सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत देशभर के 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश किया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 23071 हितग्राहियों का गृह प्रवेश प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले में नगरीय क्षेत्रों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1117 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जायेगा। कार्यक्रम का नगर निगम द्वारा नगर के हितग्राहियों के लिए पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सीधा प्रसारण किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के ऑनलाइन गृह प्रवेश कार्यक्रम में निगम पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों तथा पत्रकार बंधुओं से उपस्थिति की अपील की है।
विकसित भारत : मोदी की संकल्पना पर आधारित लगाई जाएगी एक दिवसीय प्रदर्शनी :
जिले में विकसित भारतः मोदी की संकल्पना पर आधारित एक दिवसीय प्रदर्शनी पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम परिसर में लगाई जाएगी। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए झलकियों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें उनके जीवन की घटनाओं और देश हित में उनके योगदान की झलकिया भी शामिल होंगी। प्रदर्शनी का आम नागरिक आकर अवलोकन कर सकते हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News