by admin on | Sep 18, 2024 07:03 AM
अम्बिकापुर :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत देशभर के 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। इसके साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि भी जारी की गई।
इस कार्यक्रम का पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण हुआ। जिले में आयोजित कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, कलेक्टर विलास भोसकर, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त राजपूत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भुवनेश्वर, ओड़िशा राज्य से 17 सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत देशभर के 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 23071 हितग्राहियों का गृह प्रवेश प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया है। सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नगरीय क्षेत्रों के 1117 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा उपस्थित हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंपी गई। अपने पक्के आवास के सपने के पूरा होने की खुशी हितग्राहियों के चेहरों में साफ दिख रही है।
योजना के तहत राशि वितरण भी, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 14465 हितग्राहियों को पहली किश्त 57.86 करोड़ राशि जारी :
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पहली किश्त को राशि भी जारी की गई। जिसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 14465 हितग्राहियों को पहली किश्त के रूप में 57.86 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News