by admin on | Sep 18, 2024 07:11 AM
सूरजपुर :- भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग अन्तर्गत पशुपालन सांख्यिकी प्रभाग के निर्देशानुसार सितम्बर से दिसम्बर 2024 के मध्य 21 वीं पशु संगणना करने के तारतम्य में विगत दिवस जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में 21 वीं पशु संगणना के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजन किया गया था। कार्यशाला में डॉ. आर.एस. बघेल, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें के मार्गदर्शन व मास्टर ट्रेनर्स संभाग सरगुजा डॉ. रूपेश सिंह, जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिव्य प्रकाश पैकरा के द्वारा जिले के समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को 21 वीं पशु संगणना तथा संकलित डाटा को सेंसस एप्प में इन्द्राज करने हेतु हैड्स-ऑन प्रशिक्षण सम्पन्न कराया गया। साथ ही डॉ. रूपेश सिंह ने पशुपालकों की जानकारी को सही ढंग से दर्ज करने पर जोर दिया जिसमें उनके नाम, पता एवं उनके पशुधन की समस्त जानकारी शामिल है। उप संचालक डॉ. आर.एस. बघेल द्वारा जिले के सभी कृषको पशुपालकों को निर्देश दिया है कि 21 वीं पशु संगणना 2024 हेतु विभागीय अमले (प्रगणकों) को सहयोग सह सही जानकारी उपलध कराएं ताकि संगणना में पशुधन की नस्लवार विस्तृत जानकारी दर्ज हो सके।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News