छत्तीसगढ़ Surajpur

सूरजपुर के सरकारी स्कूल में अश्लील गाने पर डांस , स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता है शून्य

by admin on | Sep 19, 2024 07:52 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


सूरजपुर के सरकारी स्कूल में अश्लील गाने पर डांस , स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता है शून्य

  • ऐसे गीत- संगीत- नृत्य से विद्यार्थियों का कैसे भला होगा...??? 
  • मैडम जी ने किया जमकर डांस, छात्रों का भी नहीं रखा लिहाज...अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल।
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़सरा की शैक्षणिक गुणवत्ता शून्य, पूरक परीक्षा में शामिल हुए लगभग सारे विद्यार्थी फेल...
  • स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाने एवं डांस से स्कूली बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर..
  • सूरजपुर के सरकारी स्कूल में अश्लील गाने पर डांस का वीडियो हुआ वायरल 


"आदित्य गुप्ता "

सूरजपुर -विकास खंड भैयाथान के ग्राम पंचायत बड़सरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता शून्य है. यहाँ बोर्ड परीक्षा में ठेके पर नकल की शिकायत भी गत वर्ष हुई थी. जिले के आला अधिकारियों से लगातार शिकायतों के बावजूद इस विद्यालय को लगातार अनदेखा किया जा रहा है. अभिभावकों में विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर जहाँ चिंता झलक रही है तो वहीं विद्यालय में लड़की आँख मारे गीत पर शिक्षिका द्वारा नृत्य कर विद्यार्थियों और स्टाफ का मनोरंजन किया जा रहा है।


ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लाना स्वाभाविक है. गत वर्ष के घोर निराशा जनक परिणाम के बाद भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग द्वारा अनुशासन और शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं किया जा सका है.विद्यालय में सभी लोगों ने ‘अश्लील डांस’ का जमकर लुत्फ उठाया. हैरान करने वाली बात थी इन लोगों ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का भी लिहाज नहीं रखा. स्कूल के छात्रों के सामने ये ‘अश्लील डांस’ करवाया गया और वो भी इसे देख रहे थे.विभाग के अधिकारी दांत निपोर कर बस रह जाते हैं। विदित हो कि सत्र 2023-24 में कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत 69 में से 19 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो पाए हैं.विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल लेकर आना भी परेशानी का सबब है. कई विद्यार्थियों के इंस्टा आई डी संचालित होते हैं जिनसे स्कूल से रील्स आने की खबरें आम हैं।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment