by admin on | Sep 19, 2024 08:10 AM
कांग्रेस नेता डॉ राकेश गुप्ता को मिली धमकी… ”तू बचके रहना अब … तेरी फोटो वायरल…” SSP से मिलकर सुरक्षा की मांग
डीजे बजने से मौत की खबर तो सुनी होगी लेकिन इसी बीच अब डीजे बजाने वाले ने भी नेता को दे डाली धमकी...
"आदित्य गुप्ता"
रायपुर -: प्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी और कांग्रेस नेता डॉ राकेश गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर राकेश गुप्ता को लेकर चेतावनी जारी की गयी है, कि बचकर रहना अब…। दरअसल डॉ राकेश गुप्ता ने पिछले दिनों हाईकोर्ट की तरफ से डीजे धूमाल को लेकर पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किया था। डॉ गुप्ता पहले से ही ध्वनि प्रदूषण को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। लिहाजा, उन्होंने हाईकर्ट के इस आदेश का स्वाग्त किया था। अब इसे लेकर डीजे संचालक नाराज चल रहे हैं,
लिहाजा राकेश गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गयी है। इस मामले में राकेश गुप्ता ने एसएसपी डॉ संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की है। एसएसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने धमकी भेजने के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की भी मांग की है। डॉ गुप्ता ने एसएसपी को दिये लिखित शिकायत में कहा है कि डीजे संचालकों की तरफ से उनका नाम देकर धमकियां दी जा रही है। साथ ही अनहोनी की चेतावनी दी जा रही है।
धमकी में क्या लिखा है..
डॉ राकेश गुप्ता की एक तस्वीर को जारी करते हुए किसी दीपक सिंह ने लिखा है कि यही है डाक्टर राकेश गुप्ता, जिसको लगता है कि डीजे धूमाल से लोग मरता हैं। डीजे धूमाल बंद कराने में मुख्य भूमिका वाला यही इंसान है। फिर बोलना मत राकेश गुप्ता, कि डीजे धूमाल वाले मारते हैं। तेरी फोटो वायरल हो गयी है, तू बचकर रहना अब
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News