by admin on | Sep 19, 2024 08:43 AM
"आदित्य गुप्ता"
बिलासपुर -: जिला प्रशासन चौपाल के माध्यम से पशुपालकों व ग्रामीणों को बेसहारा मवेशियों की सुरक्षा को लेकर जागरूक कर रहा है। चौपाल माह के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्तूरी सहित जिले के अन्य ब्लाक को लगातार जागरूक करने में लगी हुई हैं। अधिकारियों की चौपाल के बावजूद सड़कों पर मवेशियों से संबंधित दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अधिकारियों को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। बावजूद इसके अधिकारियों की सुस्त कार्यशैली के चलते बेसहारा मवेशियों के प्रबंधन को लेकर चलाई जा रही चौपाल योजना को चौपट करने में लगे हुए हैं।
पशुओं को रात में सड़क पर न छोड़ने की समझाइश
पशु मित्र का गठन कर सड़कों पर बैठने वाले पशुओं को गोठान में रखना है। वहीं पशुपालकों को भी जागरूक कर उन्हें पशुओं को रात में सड़क पर न छोड़ने की समझाइश दी जा रही है। माहभर से चल रही योजना का असर अब भी सड़कों पर दिखाई नहीं दे रहा है। सिरगिट्टी क्षेत्र में दुर्घटना का यह दूसरा मामला है जहां पशुओं की जान दुर्घटना में गई है। जिले में पहले सड़क हादसे में लगभग नौ मवेशियों की जान चली गई थी। पिछले दो दिनों में हुई अलग दुर्घटना में 16 मवेशियों की जान जा चुकी है। दुर्घटना के बाद चौपाल में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों की सक्रियता पर सवालिया निशान लग रहा है।
पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में सख्त निर्देश
कलेक्टर अवनीश शरण व एसपी रजनेश सिंह ने पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को मवेशियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सड़क पर बेसहारा मवेशी मिलने पर उनके मालिकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी। पशुपालन विभाग को गौ-तस्करी रोकने और मवेशियों के प्रबंधन के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटना में मवेशियों की मृत्यु होने पर वाहन चालक व मालिक दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा मे भी सड़क पर बैठे मवेशी बन रहे शहवासियों के लिए चिंता का कारण ।
गौ-तस्करी रोकने और मवेशियों के प्रबंधन के लिए पशु क्रूरता निवारण समिति व पशुपालन विभाग के साथ सरगुजा कलेक्टर साहब को भी इस चिंताजनक विषय पर विचार करते हुए बैठक लेकर कड़े निर्देश देने की आवश्यकता है । जिससे भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना ना हो इससे पहले इस पर चिंता करने की आवश्यकता है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News