by admin on | Sep 19, 2024 08:47 AM
"आदित्य गुप्ता"
रायगढ़ :- शासन द्वारा संचालित शासकीय शराब दुकान से लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां पर शराब दुकान में शराब के साथ कॉकरोच, केंचुए और कीड़े तक गटकने पड़ रहे हैं। ऐसा पीनेवाले नहीं कह रहे बल्कि, आबकारी विभाग और प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा नियुक्त सेल्समैन कह रहे हैं।
दरअसल, जिले के पुसौर में शासकीय शराब दुकान में जिसमें से एक शीलबंद शीशी के अंदर केचुआ मिला है। ग्राहक ने शीशी में केचुआ मिलने की बात सेल्समैन से कही तो तत्काल उसने दूसरी शीशी दे दी। इस दौरान शराब ग्राहक ने कहा कि इसे पीकर जान भी जा सकती थी। मामला पुसौर के देशी शराब दुकान का है। शराब ग्राहक ने बताया कि इस तरह के कई मामले कुछ दिन पहले रायगढ़ के देशी शराब दुकान में सामने आ चुके हैं, लेकिन आबकारी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। कभी छिपकली तो कभी कीड़े तो कभी केचुआ निकल रहे हैं। इस लापरवाही पर कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। ग्राहक से जब हमने चर्चा किया, तो उसने बताया कि यह काफी गलत बात है कि शराब की शीशी में कीड़ा मिल रहा है। कोई जहरीला कीड़ा भी हो सकता है और अगर इसे कोई नजरअंदाज करता है तो उसकी जान भी जा सकती है। उनका कहना है कि पहले भी शराब की शीशी में कीड़ा, छिपकली का हड्डी तो कभी साप और केचुआ निकलने का मामला सूनने को मिला है।जब हमने इस विषय पर आबकारी विभाग से जानना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा अब आगे यह देखना होगा की खबर चलने के बाद आबकारी विभाग द्वारा किस प्रकार कार्रवाई की जाती है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News