by admin on | Sep 20, 2024 09:54 AM
अम्बिकापुर -: कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रगतिरत कार्यों के समय वृद्धि प्रकरणों की स्वीकृति और जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माण कार्यों के प्रस्तावित भुगतान के अनुमोदन पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सतही जल के अधिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए अगले प्रस्ताव तैयार किए जाएं जिससे भूमिगत जल की बजाय सतह पर उपलब्ध जल का बेहतर उपयोग किया जा सके।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता सुशील सिन्हा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत घरेलू नल कनेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 569 ग्रामों में कार्य का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 44154 घरेलू नल कनेक्शन कार्यरत हैं। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत सोलर आधारित योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत अब तक 473 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं जिनमें 7657 घरेलू नल कनेक्शन निर्मित किए गए हैं। उन्होंने प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत 11 गांवों में शत प्रतिशत नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 60 गांवों में 90 से 99 प्रतिशत निर्मित घरेलू नल कनेक्शन, 132 गांवों में 80 से 89 प्रतिशत और 107 गांवों में 70 से 79 प्रतिशत निर्मित घरेलू नल कनेक्शन हैं।
बैठक में जल जीवन। मिशन अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों के समय वृद्धि प्रकरणों की स्वीकृति और जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माण कार्यों के प्रस्तावित भुगतान के अनुमोदन पर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News