by admin on | Sep 20, 2024 10:07 AM
चाकूबाजी करने वालों को आखिरकार किसका संरक्षण...!
क्या पुलिस की काउंटर कार्रवाई से अपराधियों का मनोबल होगा ठंडा ...या मिलेगी अपराधियों को सहानुभूति!
बसपा नेता के भतीजा पर चाकू से हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने काउंटर अपराध किया दर्ज
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, 2 गंभीर
क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा करने वालों पर कौन मेहरबान..!
"आदित्य गुप्ता"
सूरजपुर :- गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए मामूली विवाद पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक बसपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है। वहीं बीच बचाव करने वाले एक अन्य युवक को चाकू से गंभीर चोट आई है। जबकि पुलिस ने मामले में काउंटर अपराध दर्ज कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बड़सरा के मंदिर पारा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम था। इस दौरान डीजे के साथ साथ नाच भी चल रहा था। जैसे ही वाहन प्राथमिक शाला बसकरपारा के पास पहुंचा तभी बसपा नेता नारेन्द्र साहू के भतीजा मनीष साहू उम्र करीब 25 साल को ग्राम बड़सरा के ही निखिल यादव उर्फ राजा यादव पिता विजेन्द्र यादव द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू के हमला से मनीष साहू गंभीर रूप से आहत होकर अचेत हो जमीन पर गिर गया। वहीं बीच बचाव के लिए दौड़े कुलदीप सिंह को राजा यादव ने सिर पर चाकू से वार कर दिया गया। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने आहत कुलदीप सिंह के भाई आनन्द प्रताप सिंह की शिकायत पर आरोपी निखिल यादव उर्फ राजा यादव के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आहतों का भैयाथान चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करने के बाद सूरजपुर जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया है। वहीं इसी मामले में निखिल यादव उर्फ राजा यादव के पिता की शिकायत पर आरोपी मनीष साहू, अंगद विश्वकर्मा, कुलदीप सिंह व गोपू देवांगन के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस कार्यवाही में झोल- झाल के लग रहे आरोप - मिली जानकारी के अनुसार जिस मनीष साहू को चाकू मारा गया है उसके या उसके परिवार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. जिसने चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया है उसके परिजनों की शिकायत पर प्रत्यक्षदर्शियों पर अपराध दर्ज किया गया है. इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष नहीं हो पा रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News