छत्तीसगढ़ Sarguja

निगम कर्मी सांकेतिक हड़ताल पर, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

by admin on | Sep 21, 2024 09:43 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


निगम कर्मी सांकेतिक हड़ताल पर, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

अंबिकापुर -:  अंबिकापुर नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर में सांकेतिक हड़ताल प्रारंभ कर दी है, तीन दिवसीय हड़ताल का गुरुवार को दूसरा दिन था। निगम कर्मी मांगों के संबंध में किसी प्रकार का सकारात्मक पहल नहीं होने पर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के मूड में हैं। विदित हो अंबिकापुर नगर निगम सहित प्रदेश के ज्यादातर नगरीय निकायों का हाल आमदनी के मामले में बदहाल है, जिस कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पाता है। पूरे प्रदेश के नगरीय निकाय कर्मचारियों के संगठन द्वारा 18 से 20 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल का निर्णय पूर्व की बैठक में लिया गया था। कर्मचारियों के संगठन ने नियमित वेतन के साथ ही बकाया एरियर्स भुगतान, प्लेसमेंट कर्मचारियों के नियमितिकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। गुरूवार को संगठन के निर्देश पर किए जा रहे सांकेतिक हड़ताल का दूसरा दिन था, इस कारण निगम में चहल-पहल नहीं दिख रही थी। आवश्यक कार्यों में लगे कर्मचारी काम पर थे, जिससे निगम में काम चल ही रहा है। वहीं मांगों के संबंध में शासन से चर्चा करने संगठन में शामिल स्थानीय कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर गया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने मजबूर होंगे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment