by admin on | Sep 21, 2024 09:55 AM
अंबिकापुर :- शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने घर का ताला तोडकर अलमारी में रखे लगभग 4 लाख रुपए का जेवरात सहित 50 हजार रुपए नकदी पार कर दिए हैं। मकान मालिक अपने परिजन के अस्पताल में भर्ती होने के कारण घर पर नहीं थे। दूसरे दिन घर वापस लौटने पर चोरी की घटना के बारे में पता चला। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मनोज कुशवाहा गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित अटल आवास के पास का रहने वाला है। घर में उनका परिवार रहता है। इसके दो भाई बाहर नौकरी करते हैं। कुछ दिन पूर्व मनोज कुशवाहा के बड़े भाई यहां पहुंचे थे। मंगलवार को वे सडक दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके देख रेख के लिए पूरा परिवार घर बंद कर अस्पताल में ही था। बुधवार को ऑपरेशन के बाद गुरुवार परिजन घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा था और अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। परिजन ने सामान का मिलान किया तो पता चला की मनोज कुशवाहा के कमरे से अलमारी में रखे लगभग 4 लाख रुपए का सोने चांदी का जेवरा व 50 हजार रुपए नकदी नहीं थे। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और आगे की विवेचना शुरू कर दी है। डीबीआर सुरक्षित, मॉनिटर ले गए साथ
मनोज कुशवाहा ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखा है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी का मॉनिटर अपने साथ ले गए हैं। जबकि सीसीटीवी कैमरा व डीबीआर सुरक्षित है। पुलिस अब चोरों तक पहुंचने के लिए डीबीआर खंगाल रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News