छत्तीसगढ़ Sarguja

सरगुजा जिले के सिलसिला के एलुमिना प्लांट में हुआ हादसा लापरवाही बना मजदूरों के मौत का कारण

by admin on | Sep 21, 2024 05:37 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


सरगुजा जिले के सिलसिला के एलुमिना प्लांट में हुआ हादसा लापरवाही बना मजदूरों के मौत का कारण

प्लांट में मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर...

सरगुजा में लापरवाही बना मजदूरों के मौत का कारण...!

सिलसिला प्लांट हादस में जीएम सहित छह के खिलाफ एफआईआर हुआ दर्ज...

प्रशासनिक एवं कांग्रेस की जांच टीम मौके पर पहुंची, हादसे के बाद फैक्ट्री हुआ बंद 

"आदित्य गुप्ता"

सरगुजा - सरगुजा जिले के सिलसिला में एलुमिना प्लांट हादसे में प्लांट के जीएम सहित छह के खिलाफ लुंड्रा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है। प्लांट में हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई एवं तीन अन्य घायल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा गठित जांच टीम के अधिकारी व कांग्रेस की जांच टीम भी मंगलवार को प्लांट पहुंची। हादसे के बाद फैक्ट्री में काम बंद है। आपको बता दें कि सरगुजा जिले के सिलसिला में स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट में कोयला लोड हॉपर गिरने से सात मजदूर दब गए। इसमें चार की मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रथम दृष्टया हॉपर में ज्यादा कोयला लोड होने की वजह से हादसा हुआ है।प्लांट में हुए इतने बड़े हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस पर संज्ञान लेते हुए सरगुजा पुलिस ने लुंड्रा थाने में 6 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) व 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जिन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

प्लांट हादसे में इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर 

मामले में पुलिस ने एलुमिना फैक्ट्री के जीएम राजकुमार सिंह, सुपरवाइजर रंजित चौधरी, प्रोडक्शन मैनेजर तेज मलानी, बॉयलर इंचार्ज बीके मिश्रा, ठेकेदार विपिन मिश्रा, बायलर इंजार्च राकेश कुमार सिंह व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में बताया गया है कि कंपनी के मालिक ने अनुबंध के आधार पर एलुमिना रिफाइनरी का संपूर्ण काम ठेकेदार विपिन मिश्रा निवासी लुधियाना, पंजाब को सौंप दिया गया था। प्लांट में भूसा भरे जाने वाले हॉपर में क्षमता से अधिक कोयला भर दिया गया था, जिसके कारण रविवार सुबह 10.30 बजे बायलर चालू करने के दौरान कोयला से ओव्हरलोड हॉपर गिर गया। हादसे के दौरान 10 लोग मौके पर काम कर रहे थे, जिनमें से चार हॉपर गिरने से चपेट में आ गए।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment