छत्तीसगढ़ Sarguja

सरगुजा का रिश्वतखोर पटवारी हुआ गिरफ्तार , 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

by admin on | Sep 21, 2024 05:46 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


सरगुजा का रिश्वतखोर पटवारी हुआ गिरफ्तार , 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

सरगुजा का रिश्वतखोर पटवारी हुआ गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से रिश्वत लेते पटवारी और महेंद्रगढ़ से लेखापाल हुए गिरफ्तार

पटवारी 5000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, फौती चढ़ाने के बदले मांगी थी रिश्वत....

आखिरकार इस बार पटवारी साहब नही रख सके सावधानी रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़े गए...

महेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा भी हुए गिरफ्तार

"आदित्य गुप्ता"

अंबिकापुर :-  एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना भिट्ठीकला, जोगी बांध केला कछार क्षेत्र के पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे के खिलाफ दर्ज हुई है, जो फौती चढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पटवारी पांडे ने प.ह.न. क्रमांक 31 के अंतर्गत आने वाले एक व्यक्ति से फौती चढ़ाने के बदले ₹5000 की मांग की थी। परेशान व्यक्ति ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की, जिसके बाद टीम ने आज मौके पर पहुंचकर पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि एसीबी की टीम लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में सक्रिय है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे सरकारी तंत्र में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।


महेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा हुए गिरफ्तार

वहीं आपको बता दें की छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले के जनपद पंचायत लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। लालपुर पंचायत के सरपंच से निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि निकालने के लिए 20 हजार कमीशन की मांग कर रहे थे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment