by admin on | Sep 22, 2024 08:32 AM
अम्बिकापुर :- मुख्यमंत्री साय की सरकार में अधूरे प्रधानमंत्री आवास आज पूरे हो रहे हैं, कभी कच्चे के मकान में रहते थे, आज खुद का अपना पक्का मकान है। ऐसा कहना है असोला ग्राम पंचायत के रहने वाले भोला का, उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चे हैं, मजदूरी कर अपना परिवार चला रहे हैं। मजदूरी से इतनी आमदनी नहीं होती कि अपना पक्का मकान बना पाएं।
भोला राम बताते हैं कि उनका प्रधानमंत्री आवास लंबे समय से अधूरा था, जिससे उनका पक्का मकान बनाने का सपना पूरा होते-होते रह गया। उन्होंने बताया कि कभी सोचा ही नहीं था कि अधूरा आवास पूरा होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आने के बाद जैसे उनके सपने सच होने लगे और आज उनका अधूरा आवास पूरा हो गया है। अब भोला अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रहते हैं।अब उन्हें उनका पक्का मकान तेज बारिश और तेज हवाओं से सुरक्षित रखता है।
भोला राम उन दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए उन्होंने बताया कि मिट्टी और खपड़े का कच्चा मकान बारिश दिनों में तकलीफ़देह हो जाता था। बारिश शुरू होते ही खुद बचे, कि समानों को बचाएं जैसी हालत हो जाती, छोटे-छोटे बच्चों के साथ रतजगा करना पड़ता था। हर साल कच्चे मकान की मरम्मत करनी पड़ती थी, जिसमें काफी खर्च हो जाता था। उन्होनें अपनी खुशी जाहिर करते हुए पक्का मकान देने के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार जताया है। जिन्होंने उनका पक्का मकान बनाने का सपना सच कर दिया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News