छत्तीसगढ़ Sarguja

स्वच्छता की अलख जगाने मल्टीपरपज स्कूल से निकली साइकिल रैली

by admin on | Sep 22, 2024 08:33 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


स्वच्छता की अलख जगाने मल्टीपरपज स्कूल से निकली साइकिल रैली

अम्बिकापुर :-  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को सुबह अंबिकापुर शहर में साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में जिले के अधिकारियों, स्कूली बच्चों, और स्वच्छाग्राही दीदियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान चल रहा है। स्वच्छता को अपने स्वभाव में लाने के साथ ही इसे संस्कार के रूप में अपनाने को लेकर इस वर्ष इस अभियान की थीम भी निर्धारित की गई है।

इसी कड़ी में आज शहर के मल्टीपरपज स्कूल से साइकिल रैली निकाली गई। कलेक्टर विलास भोसकर ने स्वयं इस रैली में साइकिल चलाकर भाग लिया। कलेक्टर भोसकर के नेतृत्व में यह रैली मल्टीपरपज स्कूल से महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक, आकाशवाणी चौक और गुदरी चौक से होते हुए वापस मल्टीपरपज स्कूल में समाप्त हुई। इस दौरान स्वच्छता शपथ भी ली गई।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छता से सेवा अभियान 02 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment